
सीकर. 10वीं परीक्षा परिणाम में आशा के अनुरूप नंबर नहीं आने पर छात्र घर छोड़ कर चला गया। जिसकी तलाश परिवार वाले पिछले दो दिन से कर रहे हैं। हालांकि परिजनों की तरफ से अभी इस संदर्भ में पुलिस को रिपोर्ट नहीं दी गई है। जानकारी के अनुसार श्रवण नाम के छात्र ने इस साल कक्षा 10वीं की परीक्षा दी थी। जिसके महज दो नंबर कम आने से वह प्रथम श्रेणी में शामिल नहीं हो पाया। इधर, परिजनों के अनुसार श्रवण के पिता ने उससे पहले ही कह दिया था कि यदि परीक्षा परिणाम में अच्छे अंक नहीं आए तो उसे घर से बाहर निकाल दिया जाएगा। सोमवार दोपहर को परिणाम जारी होने के बाद श्रवण को पता लगा कि कम नंबरों की वजह से वह प्रथम श्रेणी में पास नहीं हो पाया है। ऐसे में परिणाम के बाद वह घर छोड़ कर कहीं चला गया।
शिक्षण संस्थान की बैठक में कई निर्णय लिए
शिश्यंू. निजी शिक्षण संस्थान संघ पिपराली ब्लॉक की बैठक सत्यम पब्लिक स्कूल रानोली में रतन सिंह पिलानियां के मुख्य आतिथ्य व ओमप्रकाश भामू की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान ब्लॉक के शिक्षण संस्था संचालकों ने बिना टीसी प्रवेश नहीं लेने पर एकजुटता दिखाई। रामदेव सिंह खोखर ने कहा कि सरकार ने निजी शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों के साथ सोतेला व्यवहार किया जा रहा है। इस मौके पर एनएस धायल, मुकेश यादव, महेश जाखड़, जयराम खोवाल, शंकरलाल फोगावत, श्योपाल कुमावत, प्रमोद शर्मा, श्यामसुन्दर सैन, ताराचन्द मूण्ड, श्रीराम भूरिया, नरेन्द्र सैनी सहित अन्य मौजूद रहे।
श्रीमाधोपुर. निजी शिक्षण संस्थान संघ की ब्लाक कार्यकारिणी की बैठक घोसल्या चिल्ड्रन एकेडमी सेकण्डरी स्कूल भारणी में हुई जिसमें आरटीई प्रवेश समय बाध्यता हटाने की मांग की। प्रान्त संयोजक रतन सिंह पिलानिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में ब्लाक अध्यक्ष कर्मवीर सिंह घोसल्या ने सरकार द्वारा निजी स्कूलों को दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि आरटीई के प्रवेश की समय सीमा को पूरे वर्ष खुली रखने की मांग रखते हुए मांग पत्र सौंपा। पिलानिया नें 14 जून को सीकर में होने वाली जिला स्तरीय मिटिंग में अधिकाधिक भाग लेने की बात कही। इस अवसर पर संरक्षक ग्यारसी लाल खर्रा, अजय सक्सैना, गीगचन्द, मुकेश बल्डवाल, रामेश्वर जसवाल, ओमप्रकाश, राजेन्द्र, मदन यादव उपस्थित थे।