सीकर

चिकित्सा मंत्री के सामने निकाय चुनाव में रुपए लेकर टिकट वितरण का आरोप

अब नगर निकाय चुनाव ( Rajasthan Local Body Election 2019 ) सन्निकट है। गुरुवार को कांग्रेस कार्यालय में बलिदान दिवस कार्यक्रम में पहुंचे चिकित्सा व प्रभारी मंत्री रघु शर्मा ( Health Minister Raghu Sharma) को कार्यकर्ताओं का विरोध झेलना पड़ा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 31 Oct 2019, 5:08 PM IST
चिकित्सा मंत्री के सामने निकाय चुनाव में रुपए लेकर टिकट वितरण का आरोप
चिकित्सा मंत्री के सामने निकाय चुनाव में रुपए लेकर टिकट वितरण का आरोप

सीकर।
अब नगर निकाय चुनाव ( Rajasthan Local Body Election 2019 ) सन्निकट है। नवंबर में ही निकाय चुनाव होंगे। इसी अनुपात में चुनावों को लेकर जहां कार्यकर्ताओं में सक्रियता बढ़ गई है। इसी के साथ टिकट वितरण को लेकर विरोध के स्वर भी उठने लगे है। गुरुवार को कांग्रेस कार्यालय में बलिदान दिवस कार्यक्रम में पहुंचे चिकित्सा व प्रभारी मंत्री रघु शर्मा ( Health Minister Raghu Sharma ) को कार्यकर्ताओं का विरोध झेलना पड़ा। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सीकर में निकाय चुनाव में टिकटों के वितरण में परिवारवाद हावी है। वहीं, टिकटों की सौदेबाजी भी हो रही है। जिसकी वजह से लंबे समय से पार्टी की सेवा कर रहे कार्यकर्ताओं को दरकिनार किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने इस दौरान हाथ जोडकऱ मंत्री से सही उम्मीदवार को टिकट दिए जाने की गुहार लगाई। आक्रोशित एक कार्यकर्ता ने तो सुनवाई नहीं होने पर मंत्री रघु शर्मा की ही नैया डुबा देने की बात कह दी। इस दौरान काफी संख्या में कार्यकर्ता थे। जिन्हें मंत्री निष्पक्ष ढंग से टिकट वितरण होने की बात कहते हुए आश्वासन देते नजर आए।

Published on: