सीकर

घर के बाहर आंखों पर पट्टी बांधे लेटी मिली यह महिला, हकीकत जान चौंक गया पूरा मोहल्ला

SIKAR : कृष्णा सत्संग भवन के पास एक महिला से दिन दहाड़े लूट का मामला सामने आया है।
2 min read
• •
Updated: 22 Dec 2018, 12:13 PM IST
Loot with sikar woman near satsang Bhawan
Loot with sikar woman near satsang Bhawan

सीकर. कृष्णा सत्संग भवन के पास एक महिला से दिन दहाड़े लूट का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक वंदना बियानी शनिवार सुबह करीब पौने आठ बजे गाय को रोटी देने घर से बाहर निकली थी। इसी दौरान महिला को बेहोश कर लुटेरे उसके हाथ की चूडिय़ां, मंगलसूत्र और कान की एक बाली लूटकर फरार हो गए। घटना की जानकारी तब मिली जब वहां से गुजर रहे किसी परिचित शख्स ने महिला को बेहोशी की हालत में घर के बाहर गिरा देखा।

उस समय महिला की आंख पर पट्टी भी बंधी थी। उसने तुरंत घर से लोगों को आवाज देकर बाहर बुलाया। कुछ देर की मशक्कत के बाद महिला को होश में लाया गया। लेकिन वह घटना से सहम गई और कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं थी। ऐसे घटना की पूरी जानकारी नहीं मिल पाई कि वारदात को बदमाशों ने कैसे अंजाम दिया। मामले की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। फिलहाल पुलिस जांच के लिए नजदीकी सीसीटीवी कैमेरों के फुटेज खंगाल रही है।

पूर्व विधायक रतन जलधारी वाले मामले में दो गिरफ्तार

सीकर. फर्म की तय शर्तों का उल्लंघन कर फ्लेट बेचने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को दो व्यवसायियों को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ विधायक रहते हुए रतन जलधारी ने मामला दर्ज करवाया था। कोतवाल विरेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित सीकर निवासी मनोज सोढ़ानी व निर्मल सोढानी है।

पूर्व विधायक जलधारी, उसकी पत्नी नर्बदा, पुत्र रमेश, मनोज सोढ़ानी, निर्मल, सीमा व मधु ने मिलकर फर्म बनाई थी। फार्म की ओर से बजाज रोड स्थित पाश्र्व नाथ मार्ग पर कॉप्लेक्स का निर्माण शुरू किया गया।

फर्म में सभी की भागीदारी है, लेकिन फर्म की शर्तों में यह तय किया गया था कि फ्लेट को मनोज और रमेश ही किसी को विक्रय कर सकते हैं, लेकिन मनोज व निर्मल ने धोखाधड़ी कर तीन फ्लेट की बिक्री कर दी। मामले की जांच सीआईडीसीबी जयपुर ने की। जांच के बाद फाइल मिलने पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

Published on: