सीकर

Good News: मदन दिलावर का बड़ा एलान, विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा में भी मिलेंगे अतिरिक्त नंबर, बस करना होगा ये काम; जानें

Madan Dilawar News : शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के निर्देश पर प्रदेश में विद्यार्थियों के लिए नई व्यवस्था लागू की गई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Sep 2024, 10:30 AM IST
Feature image

Sikar News Update : प्रदेश के स्कूली बच्चों को परीक्षा में अब पौधे लगाने और अच्छे व्यवहार के भी अंक मिलेंगे। ये अंक कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों को दिए जाएंगे। जो विद्यार्थियों को पौधरोपण व उसके संरक्षण में भूमिका के आधार पर मिलेंगे। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के निर्देश पर प्रदेश में ये व्यवस्था लागू की गई है। जिसके लिए शिक्षा निदेशक आशीष मोदी ने पौधरोपण की एवज में कक्षावार मिलने वाले अंक भी तय कर दिए हैं। जो अधिकतम 20 तक तय किए गए हैं।

बोर्ड परीक्षार्थियों को यूं मिलेंगे अंक

निदेशालय के अनुसार, कक्षा 5 में वृक्षारोपण के 10 तथा प्रोजेक्ट के छह व सद्व्यवहार के चार अंक सत्रांक में दिए जाएंगे। इसी तरह कक्षा आठ में वृक्षारोपण के 10, प्रोजेक्ट के चार व सद्व्यवहार के 6, कक्षा 10 में इन्हीं के 7,6 व 1 तथा कक्षा 12 में अंकों का क्रम 7,2 व 5 अंक तय किया गया है।

बाकी कक्षाओं में यूं जुड़ेंगे अंक

गैर बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों के सत्रांकों में वृक्षारोपण के 10 अंक दिए जाएंगे। स्कूल सभी विषयों में से कटौती करके ये अंक देंगे। कक्षा छह व सात में अब वृक्षारोपण के 10 तो अब मौखिक परीक्षा के आठ व तीसरे टेस्ट के चार अंक जोड़े जाएंगे। कक्षा 9 में वृक्षा रोपण के सात व तीसरे टेस्ट के छह तथा कक्षा 11 में वुक्षारोपण व तीसरे टेस्ट के सात-सात अंक तय किए गए हैं।

Updated on:
7 Sep 2024, 10:30 AM IST
Published on: