16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शेखावाटी: सीकर जिले के सैकड़ों गांव-ढाणी को 8 नए रूट से मिलेगा सीधा सफर, रोडवेज बस सेवा को हरी झंडी

Rajasthan Roadways Update: सीकर जिले के ग्रामीण इलाकों के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रोडवेज मुख्यालय की ओर से हरी झंडी मिलने के साथ ही सीकर जिले में ग्रामीण रूट पर बसों के संचालन की राह साफ हो गई है। बहुप्रतीक्षित ग्रामीण बस सेवा के संचालन को लेकर मंगलवार को निविदा खोली जाएगी।

2 min read
Google source verification
सीकर जिले में 8 ग्रामीण बस रूट पर रोडवेज बस संचालन जल्द, पत्रिका फोटो

सीकर जिले में 8 ग्रामीण बस रूट पर रोडवेज बस संचालन जल्द, पत्रिका फोटो

Rajasthan Roadways Update: सीकर जिले के ग्रामीण इलाकों के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रोडवेज मुख्यालय की ओर से हरी झंडी मिलने के साथ ही सीकर जिले में ग्रामीण रूट पर बसों के संचालन की राह साफ हो गई है। बहुप्रतीक्षित ग्रामीण बस सेवा के संचालन को लेकर मंगलवार को निविदा खोली जाएगी। सब कुछ ठीक रहा तो प्रक्रिया पूरी होते ही इसी सप्ताह से बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

रोडवेज डिपो ने जिले में पहले चरण के ग्रामीण रूटों को अंतिम रूप दे दिया है, जिन पर नियमित बस सेवा चलाई जाएगी। अच्छी बात है कि ग्रामीण रूटों बसों के संचालन से गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क मजबूत होगा, वहीं आमतौर पर जिले में मेले या परीक्षा के सीजन के दौरान अक्सर ग्रामीण रूटों पर बंद होने वाली बसों की समस्या से निजात मिल जाएगी।

बसों की संख्या व टाइमटेबल जल्द जारी

बसों की संख्या और समय सारिणी जल्द जारी की जाएगी। भविष्य में मांग के अनुसार और रूट जोड़े जाने की भी योजना है। गौरतलब है कि ग्रामीण रूट के लिए बस संचालन की शर्तों में रियायत के बाद डिपो स्तर पर निविदा जारी की गई। शर्तों के अनुसार ग्रामीण रूट की बसों का संचालन केन्द्रीय बस डिपो से होगा। बसों में रोडवेज का स्टाफ काम करेगा। बस संचालन के लिए संचालक की ओर से डिपो को बतौर प्रति किलोमीटर तय राशि दी जाएगी।

ये 8 रूट किए तय

मुख्य प्रबंधक दीपक कुमावत के अनुसार डिपो स्तर पर किए गए सर्वे के अनुसार पहला रूट सीकर से लक्ष्मणगढ़ वाया जगमालपुरा, झीगर, अजीतपुरा, लालासी, नरोदड़ा, लक्ष्मणगढ़, दूसरा रुट सीकर से कुड़ली, गोठडा भूकरान, जेरठी, कोलिड़ा, तीसरा रूट सीकर से कूदन, चौथा रूट सीकर से खंडेला वाया रामूकाबास, बाजौर, गोरियां, टोडी माधोपुरा, गुरारा, खंडेला तय किया गया है।

पांचवा रूट सीकर से सालासर- खाटूश्यामजी से रैवासा, सीकर, सेवद होते हुए सालासर, छठवां रूट खाटूश्यामजी से सालासर, सातवां रूट खाटूश्यामजी से सालासर वाया कोछोर, आठवां रूट खाटूश्यामजी से सालासर वाया तासर तय किया गया है। सभी बस वर्ष 2021 माॅडल की मिडी बस होंगी।