सीकर

मामा-भांजी में थे अवैध संबंध, शादीशुदा भांजी ने किसी और से लड़ाया इश्क तो मामा ने प्रेमी को मारकर उस पर उगा दी सब्जी

Sikar Love Story : राजस्थान के सीकर जिले में पति से अलग रह रही अपने से आधी उम्र की भांजी का मामा से अवैध संबंध।
2 min read
• •
Updated: 22 Dec 2018, 1:32 PM IST
Mama Bhanji Illegal relationship and Murder case of Sikar Rajasthan
Mama Bhanji Illegal relationship and Murder case of Sikar Rajasthan

सीकर. यह रिश्तों की मर्यादा को तार-तार करने वाली कहानी है। राजस्थान के सीकर जिले में पति से अलग रह रही अपने से आधी उम्र की भांजी का मामा से अवैध संबंध। इस बीच भांजी का किसी दूसरे से प्रेम संबंध मामा को पसंद नहीं आया। योजनाबद्ध तरीके से हत्या कर दी। खास बात यह रही कि वारदात में भांजी ने भी पूरी भूमिका निभाई। मामा के कहने पर प्रेमी को फोन कर बुलाया। मामा ने गंडासी प्रेमी का गला काट दिया।

इसके बाद शव को कपड़े में लपेटकर रस्सी से उसके हाथ-पांव बांध दिए। दोनों मामा-भांजी शव को लकड़ी से लटकाकर वारदात स्थल से करीब डेढ़ सौ मीटर ले गए। भांजी फावड़ा लेकर आई और मामा ने करीब छह फीट गहरा खड्डा खोदा। इसके बाद शव के मिट्टी में दफन कर दिया और उस पर सब्जी उगा दी। धोद थाना इलाके के सेवद बड़ी गांव में हुई इस वारदात के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को आरोपित मामा-भांजी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपितों के साथ खेत के मालिक से भी पूछताछ कर रही है।

भांजी के इश्क से इसलिए बौखलाया मामा

-सीकर जिले के धोद थानाधिकारी सुरेश चौहान ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित नागौर जिले के डीडवाना क्षेत्र के निवासी रामकुमार नायक (50) व उसकी भांजी बबली (24) है।

-बबली अपने पति के साथ नहीं रहती। दोनों मामा-भांजी सिहोट बड़ी निवासी परमानंद के खेत में बंटाई पर कार्य करते थे।

-नागौर के मुंडी का निवासी बीरबल पेड़ों की छंगाई के लिए आया था। इस दौरान उसकी बबली से नजदीकियां हो गई।

-रामकुमार को भांजी का किसी और से इश्क करना पसंद नहीं आया। ऐसे में उसने बीरबल की हत्या की योजना बनाई।

-बबली से फोन करवाकर 16 नवम्बर की रात सिहोट बड़ी बुलाया। बाद में खेत में आने पर रामकुमार ने बीरबल की गंडासे से वार कर हत्या कर दी।

-बाद में बबली के सहयोग से खेत में ही गड्ढ़ा खोदकर शव को दबा दिया। रामकुमार ने बाद में बीरबल के मोबाइल को सिम डालकर चालू किया तो हत्या का खुलासा हो गया।

प्रेमी को मारकर कचरे में दबा दी गंडासी


सीकर. सेवद बड़ी में नागौर के मंडी निवासी बीरबल की हत्या करने के बाद आरोपित मामा-भांजी ने गंडासी को जोहड़ के कचरे में दबा दिया था। जिसको पुलिस ने बरामद कर लिया है। धोद थानाधिकारी सुरेश चौहान ने बताया कि हत्या में शामिल रामकुमार व उसकी भांजी बबली को न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर मांगा था। थाने लोकर जब दोनों से पूछताछ की गई तो निशानदेही पर हत्या के लिए काम में ली गई गंडासी को बरामद कर लिया गया है। इसके अलावा वह लकड़ी बरामद हो गई है। जिससे बीरबल का शव लटका कर घटना स्थल से दूर ले गए थे।

Published on: