सीकर

तीन लाख रुपए देकर शादी की थी, पति को नशीला पदार्थ खिला जेवरात ले भागी पत्नी

Jan 20, 2026
Feature image
सांकेतिक तस्वीर

सीकर। खाटूश्यामजी थाना क्षेत्र के कैरपुरा निवासी युवक को उसकी पत्नी उसे खाने में नशीला पदार्थ मिला घर से करीब दो लाख रुपए के जेवरात लेकर सहेली के साथ भाग गई। पुलिस शादी करवाने वाली युवती, आरोपी पत्नी व अन्य की तलाश कर रही है।

पीड़ित शिवपाल निवासी कैरपुरा ने इस्तगासे के जरिए मामला दर्ज करवाया है। पीड़ित ने बताया कि रितिका निवासी पश्चिम बंगाल से उसकी जान-पहचान हुई थी। रितिका ने उसे शादी करवाने की बात कही। आरोपी महिला रितिका ने शिवपाल को कहा कि उसकी एक रिश्तेदार है, जो गरीब है। उनके एक लड़की और लड़का है।

उनकी पढ़ाई के लिए आपको 3 लाख रुपए देने होंगे। शिवपाल ने अपना घर बसाने के लिए हां कर दी। शिवपाल ने दो बार में रितिका को 3.10 लाख रुपए दे दिए। आरोपी युवती रितिका ने 26 जुलाई 2024 को लक्ष्मी उर्फ उषा निवासी उत्तर प्रदेश के साथ शिवपाल का एग्रीमेंट बनवा दिया। शिवपाल के साथ उषा आकर रहने लगी।

कमरा बंद कर भागी

रिपोर्ट के अनुसार 1 अक्टूबर 2025 को उषा ने अपनी सहेली शिवपाली से बात की थी। तब उषा ने अपने पति शिवपाल को कहा कि उसकी दोस्त उससे मिलने के लिए रींगस स्टेशन आई, जहां से शिवपाल उसे अपने घर ले आया। शिवपाल ने बताया कि 2 अक्टूबर की रात को खाने में उसकी पत्नी उषा ने कोई नशीला पदार्थ मिला दिया था।

3 अक्टूबर की सुबह जब शिवपाल की आंखें खुली तो वह कमरा खोलने के लिए बाहर गया तो कमरा बंद था। पड़ोस के लोगों ने बाहर से कमरे का लॉक खोला। शिवपाल ने अलमारी देखी तो उसमें रखे दो लाख रुपए और जेवरात गायब मिले। साथ ही उषा और उसकी दोस्त वहां से भाग गई थी।

Updated on:
20 Jan 2026 04:01 pm
Published on:
20 Jan 2026 04:01 pm
Also Read
View All
‘राहुल गांधी को चुनौती, विश्व युद्ध की भविष्यवाणी’, राजस्थान पहुंचे स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने तीखे सवालों के दिए बेबाक  जवाब

सीकर के 10 सरकारी दफ्तरों में अचानक पहुंचे शासन उप सचिव, 69 कर्मचारी अनुपस्थित मिलते ही लिया बड़ा एक्शन!

‘रोटी मांगी तो बोले चावल खा लो…’ सीकर सैनिक स्कूल में बेटियों से धुलवा रहे कपड़े; भड़के परिजनों ने 20 सूत्री मांगों के साथ दी चेतावनी

‘नोएडा का युवक भगा ले गया बहू’, लाखों के गहने और कैश गायब; सीकर में 2 महिलाएं और नाबालिग लापता

राजस्थान: डॉक्यूमेंट में हेरफेर करके बना कांस्टेबल, 34 साल कर ली नौकरी, रिटायर्ड होने के बाद खुला फर्जीवाड़ा, मामला दर्ज