24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीकर के 10 सरकारी दफ्तरों में अचानक पहुंचे शासन उप सचिव, 69 कर्मचारी अनुपस्थित मिलते ही लिया बड़ा एक्शन!

सीकर के रींगस में सोमवार को शासन उप सचिव एवं अतिरिक्त निदेशक सुनील कुमार शर्मा के नेतृत्व में 10 सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान 6 राजपत्रित और 63 अराजपत्रित समेत कुल 69 अधिकारी-कर्मचारी अनुपस्थित मिले।
2 min read
Google source verification

सीकर

image

Arvind Rao

Aug 24, 2026

sikar surprise raid

लेखा शाखा में अनुपस्थित अधिकारी और विद्युत विभाग में बंद पड़ा कार्यालय (पत्रिका फोटो)

सीकर: रींगस उपखंड क्षेत्र में सरकारी कार्यालयों की कार्यप्रणाली और कर्मचारियों की उपस्थिति की वास्तविक स्थिति जांचने के लिए सोमवार को शासन स्तर पर औचक निरीक्षण किया गया। शासन उप सचिव एवं अतिरिक्त निदेशक सुनील कुमार शर्मा के नेतृत्व में राज्य स्तरीय निरीक्षण दल ने सुबह करीब 10 बजे रींगस उपखंड क्षेत्र के 10 सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान कुल 69 अधिकारी एवं कर्मचारी अनुपस्थित मिले।

बता दें कि निरीक्षण दल ने उपखंड कार्यालय, तहसील कार्यालय, नगरपालिका, जलदाय विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, यातायात विभाग, आयुर्वेदिक औषधालय सहित विभिन्न सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कार्यालयों में कर्मचारियों की उपस्थिति, साफ-सफाई तथा प्रशासनिक व्यवस्थाओं को जांचा गया।

सुधार के दिए निर्देश

शासन उप सचिव एवं अतिरिक्त निदेशक सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि अतिरिक्त मुख्य सचिव दिनेश कुमार, प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग के निर्देशानुसार रींगस उपखंड क्षेत्र के सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान 6 राजपत्रित तथा 63 अराजपत्रित अधिकारी-कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। उन्होंने संबंधित विभागों को कार्यालयों में समय पर उपस्थित रहने और प्रशासनिक व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान आयुर्वेदिक औषधालय की स्थिति सबसे खराब पाई गई। अस्पताल परिसर में गंदी बेडशीट, जगह-जगह कचरा और सफाई व्यवस्था में कमी मिलने पर सुनील कुमार शर्मा ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने तथा मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

विद्युत विभाग में सबसे अधिक कर्मचारी अनुपस्थित

निरीक्षण के दौरान विद्युत विभाग के कार्यालय में सबसे अधिक कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। इसको लेकर भी अधिकारियों को आवश्यक प्रशासनिक सुधार करने तथा कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में अधिकारी-कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति और आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध करवाना प्रशासन की प्राथमिकता है।

निरीक्षण के दौरान सामने आई कमियों को दूर करने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए। निरीक्षण दल में सहायक शासन सचिव रामस्वरूप विश्नोई, महेंद्र कुमार सरावता, मनोज पंवार एवं वीर सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

बड़ी खबरें

View All

सीकर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग