
सीकर में दो महिलाएं व नाबालिग गायब (पत्रिका फाइल फोटो)
Sikar Crime News: सीकर जिले में अलग-अलग मामलों में दो महिलाएं अपने ससुराल से लापता हो गईं। दोनों मामलों में परिजनों ने पुलिस थाने में शिकायत देकर तलाश की गुहार लगाई है। एक मामले में पति ने पत्नी के लापता होने के साथ घर से 20 हजार रुपए और जेवरात गायब होने की बात कही है। वहीं, दूसरे मामले में ससुर ने नोएडा निवासी एक युवक पर बेटे की शादीशुदा पत्नी को घर से ले जाने का आरोप लगाया है। ससुर के अनुसार, घर से लाखों रुपए के जेवरात भी गायब हैं। पुलिस दोनों मामलों में मोबाइल लोकेशन और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है।
एक मामले में महिला के पति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी 20 अगस्त की सुबह बिना बताए घर से चली गई। दिनभर तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चला। इस दौरान घर से 20 हजार रुपए और जेवरात भी गायब मिले। पति की शिकायत पर पुलिस महिला के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल और लोकेशन खंगाल रही है।
दूसरे मामले में महिला के ससुर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नोएडा निवासी एक युवक उसके बेटे की पत्नी को घर से लेकर चला गया। ससुर के अनुसार घर से लाखों रुपए के जेवरात भी गायब हैं। उन्होंने बहू और आरोपी युवक दोनों के खिलाफ लिखित शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सीकर जिले में एक अन्य मामले में 13 साल की नाबालिग लड़की घर से लापता हो गई। उसकी मां ने पुलिस को दी एफआईआर में बताया कि 20 अगस्त की रात बेटी उसके साथ ही सो रही थी। सुबह उठकर देखा तो वह घर पर नहीं मिली। आस-पड़ोस और रिश्तेदारों के यहां तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चला। परिजनों ने एक युवक पर नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने का शक जताया है।
Updated on:
23 Aug 2026 10:27 am
Published on:
23 Aug 2026 10:27 am
