23 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर के JLN अस्पताल में मासूम की मां से रात 3 बजे ‘बैड टच’, इशारा कर बाहर बुलाया; रेजिडेंट डॉक्टर सस्पेंड

अजमेर के JLN अस्पताल के PICU वार्ड में भर्ती चार महीने की मासूम की मां से रात तीन बजे रेजिडेंट डॉक्टर शुभम ने बैड टच किया। शिकायत और CCTV फुटेज जांच के बाद आरोपी डॉक्टर को तुरंत सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
3 min read
Google source verification

अजमेर

image

Arvind Rao

Aug 23, 2026

ajmer jln hospital doctor suspended

पीड़िता के परिजनों से वार्ता करते अधीक्षक (पत्रिका फोटो)

JLN Hospital Ajmer: अस्पताल के पीडियाट्रिक विभाग के पीआईसीयू (पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट) में भर्ती एक चार महीने की बच्ची के साथ बेड पर लेटी मां के साथ शनिवार तड़के करीब तीन बजे एक रेजीडेंट डॉक्टर द्वारा बैड टच की घटना ने परिजन और आमजन को झकझोर दिया। पीड़िता और परिजन की ओर से अस्पताल अधीक्षक को लिखित शिकायत के बाद जांच कमेटी गठित की गई। वहीं, सुबह तक चला घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद होने एवं आरोप की गंभीरता के मद्देनजर रेजीडेंट चिकित्सक जवाहरलाल नेहरू शुभम को सस्पेंड कर दिया गया।

'पीकू' यूनिट का मामला

जेएलएन मेडिकल कॉलेज के संबद्ध अस्पताल में पीडियाट्रिक विभाग के नई बिल्डिंग स्थित पीआईसीयू (पीकू) में भर्ती निमोनिया से पीड़ित चार महीने की बच्ची की मां के साथ बैड टच की सुबह परिजन एवं परिचित युवकों ने अस्पताल प्रशासन को शिकायत दी। पीड़िता के पति ने बताया कि रात तीन बजे बच्ची के बेड पर उसकी पत्नी के साथ चिकित्सक ने बैड टच करते हुए कहा कि सुबह एक जांच होगी, एक घंटा लगेगा मेरे साथ चलना।

इशारा कर बाहर बुलाया

सुबह करीब नौ बजे रेजीडेंट चिकित्सक शुभम ने बेड के पास जाकर महिला को इशारा कर बाहर बुलाया। उसे जांच के लिए कहा तो उसने कहा कि उसकी मां बाहर है उन्हें बता दो, तो कहा गया कि उन्हें नहीं बताना है। बाद में महिला को हॉल में ले जाकर कुछ देर बात की, फिर शीशे के गेट से बाहर निकल पोर्च में खड़ा होकर महिला से बात करते हुए जांच का झांसा देने का प्रयास किया। लेकिन महिला वापस अंदर बेड के पास आ गई।

उसने पति को सारी बात बताई, जिसके बाद उसने परिजन के साथ रेजीडेंट चिकित्सक शुभम के खिलाफ शिकायत देकर उसे तत्काल हटाने की मांग की। इसके बाद अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे ने वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. संजीव माहेश्वरी, बीना ठाडा, कल्पना अग्रवाल को शामिल कर जांच कमेटी गठित की।

पुलिस जाप्ता रहा तैनात

अस्पताल परिसर एवं अधीक्षक कक्ष में परिजन एवं युवकों की भीड़ पहुंचने की सूचना के बाद कोतवाली थानाधिकारी रामेश्वरी एएसआई, महिला पुलिस की कालिका टीम, कंट्रोल रूम का अतिरिक्त जाप्ता तैनात रहा। देवी, अनुशंसा पर निलंबन पीड़िता व परिजन की शिकायत के बाद सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद अस्पताल अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे ने पीआईसीयू में रात्रिकालीन ड्यूटी पर तैनात रेजीडेंट चिकित्सक शुभम (प्रथम वर्ष) को तुरंत प्रभाव से निलंबित करने की अनुशंसा के लिए जेएलएन मेडिकल कॉलेज प्राचार्य को पत्र लिखा, जिस पर प्राचार्य ने निलंबित कर दिया। देर रात पीड़िता के परिजन की रिपोर्ट पर कोतवाली थाना पुलिस ने रेजीडेंट चिकित्सक शुभम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

इनका कहना है…

सुबह शिकायत पर महिला चिकित्सकों को भेजकर पीड़िता से बात की और घटना के बारे में पूछा तो मामला गंभीर प्रतीत हुआ। इस पर हमने अस्पताल अधीक्षक अरविंद खरे को सूचित कर दिया।
-डॉ. लखन पोसवाल, विभागाध्यक्ष, पीडियाट्रिक विभाग

परिजन की ओर से शिकायत मिलने के बाद जांच कमेटी गठित की गई। वहीं, सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई जिसमें महिला की ओर से लगाए आरोप की प्रथम दृष्टया पुष्टि हुई। रेजीडेंट चिकित्सक शुभम को निलंबित कर दिया गया है।
-डॉ. अरविंद खरे, अधीक्षक, जेएलएन अस्पताल