सीकर सदर पुलिस ने एसके अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सीकर. राजस्थान के सीकर जिले के गांव बाजौर में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह लोगों ने खेत में शव पड़ा देख सीकर सदर पुलिस को सूचना दी। दोपहर तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि हत्या कब, किसने और क्यों की है। सीकर पुलिस ने मौके से शव उठवाकर एसके अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया।
जानकारी के अनुसार सीकर सदर पुलिस को बुधवार सुबह गांव बाजौर के लोगों ने सूचना दी कि पन्नालाल बावरिया के खेत में उसका शव पड़ा है। उसके सिर में किसी धारदार हथियार से गंभीर चोट के निशान हैं। ऐसे में आशंका है कि रात को किसी ने उसके सिर पर हमला करके उसकी हत्या कर दी। सीकर सदर पुलिस ने एसके अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।