सीकर

नारायण दास महाराज का देवलोकगमन, त्रिवेणी धाम परिसर में बना था ICU

Narayan Das ji Maharaj Triveni Dham
less than 1 minute read
Nov 17, 2018
Narayan Das ji Maharaj No more in Triveni dham Rajasthan
Narayan Das ji Maharaj No more in Triveni dham Rajasthan

अजीतगढ़ (सीकर).

सीकर जिले के अजीतगढ़ के निकटवर्ती पवित्र स्थान त्रिवेणी धाम के महाराज पदम श्री पुरस्कार से सम्मानित नारायण दास महाराज को शनिवार देवलोकगमन हो गया। 94 साल की उम्र में उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके अंतिम दर्शनों के लिए बड़ी संख्या में लोग त्रिवेणी धाम की ओर रवाना हो गए।

जानकारी के अनुसार नारायण दास महाराज काफी दिन से अस्वस्थ चल रहे थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवा रखा था। उनकी तबीयत दिनोंदिन बिगडऩे व सुधार की गुंजाइश नहीं रहने पर शनिवार सुबह उन्हें अस्पताल से त्रिवेणी धाम लाया गया। जहां उनकी हालत अपराह्न तक स्थिर बनी हुई थी। इसके बाद निधन हो गया।

महाराज के उपचार के लिए त्रिवेणी धाम स्थित मंदिर परिसर में अस्थाई आईसीयू बनाया गया जिस पर महाराज वेंटीलेटर पर थे। डॉक्टरों की टीम महाराज के उपचार में लगी थी। जैसे ही सुबह महाराज को त्रिवेणी धाम लाया गया तो हजारों श्रद्धालु महाराज के दर्शन के लिए उमड़ पड़े। जिस कारण सीआरपीएफ व विभिन्न थानों का जाब्ता बुलाया गया।

महाराज के अंतिम दर्शनों के लिए मंदिर परिसर के साथ साथ बाहर एलइडी लगाई गई है जिस कारण श्रद्धालु महाराज के दर्शन कर सके। बतादें की 15 दिन पहले महाराज की तबीयत अचानक खराब हो जाने के कारण जयपुर के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया था।

Published on:
17 Nov 2018 06:53 pm