सीकर

अब स्कूलों में नहीं पढ़ा सकेंगे ऐवजी शिक्षक, हर पीईईओ को देना होगा शपथ पत्र

बांरा जिले में सामने आए मामले के बाद गंभीर हुआ शिक्षा निदेशालय

less than 1 minute read
Feb 01, 2024
जिला शिक्षा अधिकारियों की रिपोर्ट के बाद होंगे औचक निरीक्षण
जिला शिक्षा अधिकारियों की रिपोर्ट के बाद होंगे औचक निरीक्षण

शिक्षा विभाग में ऐवजी टीचरों के जरिए वेतन उठाने वाले शिक्षकों की खैर नहीं है। बांरा जिले में पिछले दिनों कई सालों से ऐवजी शिक्षकों के जरिए नौकरी करने का मामला सामने आने के बाद अब विभाग सख्त हो गया है। शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में आदेश जारी किए है। इसमें बताया कि अब सभी पीईईओ को अपने अधीन के विद्यालयों का शपथ पत्र जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा कराना होगा। इसमें स्पष्ट तौर पर लिखना होगा कि उनके अधीन संचालित किसी भी विद्यालय में ऐवजी शिक्षक कार्यरत नहीं है। पीईईओ के प्रमाण पत्रों के आधार पर सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निदेशालय में पूरे जिले का शपथ पत्र भिजवाना होगा। इसके बाद विभाग की ओर से प्रदेशभर में औचक निरीक्षण कराए जाने की भी योजना है। शिक्षा निदेशक ने बताया कि यदि बाद में ऐसे ऐवजी शिक्षक सामने आते है तो दोषियों के साथ-साथ शिक्षा अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।

बांरा में सामने आ चुका है मामला
बांरा जिले के एक स्कूल में पिछले दिनों हुए निरीक्षण सें इस तरह का मामला सामने आया था। यहां एक शिक्षक व एक शिक्षिका कई महीनों से ऐवजी शिक्षक के भरोसे नौकरी कर रहे थे। जब मामले की पूरी जांच हुई पता लगा कि गांव के लोग व छात्र इन शिक्षकों को अधिकारी समझते थे। इस मामले में शिक्षा विभाग ने पीईईओ के खिलाफ भी कार्रवाई की है।

Published on:
01 Feb 2024 02:08 pm