सीकर

Suicide Note में ये दर्दनाक बातें लिखकर वृद्ध ने दे दी जान, पढ़ने वालों की भी आखें हो गई नम

श्रीमाधोपुर कस्बे के मानपुरिया फाटक के पास रेवाड़ी से फुलेरा की ओर जा रही मालगाड़ी के आगे कूदकर एक अधेड़ ने आत्महत्या कर ली।
2 min read
• •
Updated: 29 Apr 2018, 9:01 PM IST
suicide note

श्रीमाधोपुर। कस्बे के मानपुरिया फाटक के पास रेवाड़ी से फुलेरा की ओर जा रही मालगाड़ी के आगे कूदकर एक अधेड़ ने आत्महत्या कर ली। रींगस जीआरपी पुलिस के एएसआई प्रहलाद सहाय ने बताया कि स्टेशन मास्टर की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे जहां मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर मृतक की पहचान ढाणी गलकट्या तन मऊ निवासी फूलचन्द सामोता के रूप मे हुई है।

रेलवे पुलिस ने बताया कि मृतक की जेब से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें फूलचंद ने लिखा है कि वह काफी समय कैंसर से पीडि़त है। बीमारी से तंग आकर सुसाइड करने तथा मौत के बाद पीछे से परिवार के किसी भी सदस्य को परेशान नहीं करने की बात लिखी है। रींगस जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सीएचसी मोर्चरी में रखवाया और परिजनों के आने के बाद मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों का सौंप दिया है।

अखिल भारतीय किसान सभा की सीकर रैली 1 मई को

सीकर. अखिल भारतीय किसान सभा दांतारामगढ़ तहसील कमेटी के पदाधिकारियों ने रविवार को दांतारामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के दर्जनभर से ज्यादा ग्राम पंचायतों में जनसम्पर्क कर कर्जा माफ ी का समझौता लागू करने, वृद्धावस्था पेंशन 5 हजार रुपए प्रतिमाह करने समेत 11 सूत्री मांगों को लेकर 1 मई को सीकर कृषि मण्डी सीकर में होने वाली विशाल रैली व आमसभा के लिए अधिक से अधिक संख्या में किसान, मजदूर व नौजवानों को शामिल होने की अपील की।

किसान सभा के प्रवक्ता राजेन्द्र सिंह बगडिय़ा ने बताया कि रविवार को कामरेड हरफूल सिंह बाजिया, किसान सभा के जिलाध्यक्ष रुघाराम, इंन्द्रसिंह लाम्बा, लढ़ाणा सरपंच भगवान सहाय जाखड़ सहीत कई किसान नेताओं ने अमरपुरा, दुधवा, रेटा, जीणवास, रलावता, कोछोर, सवाईपुरा, खण्डेलसर, रायपुरा, लढ़ाणा, सुजावास, गौरिया समेत कई गांवों के चौपाल पर नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया, जिनमें संबोधित करते हुए बाजिया ने कहा कि भाजपा की सरकार किसानों ने लिखित समझौता कर मुकर गई जिसके चलते किसान 1 मई को सीकर में रैली कर सरकार को चेताएंगे तथा समाधान न होने किसान इस सरकार से आर-पार की लड़ाई के लिए तैयार रहेंगे। किसानों की इस रैली को नौजवान सभा व दलीत शोषण मुक्तिमंच ने भी समर्थन दिया है।

Published on: