सीकर

पेज 3….. साहवा में निकाली तिरंगा यात्रा

Aug 14, 2026
Rajasthan

साहवा. कस्बे में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत नगर पालिका की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। अधिशाषी अधिकारी सत्यनारायण स्वामी ने भीमराव अंबेडकर की मूर्ति के पास से यात्रा को रवाना किया जो कस्बे के मुख्य स्थानों से होकर गुजरी जहां पर लोगों ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। भाजपा कार्यकर्ताओं की अगवाई में निकाली गई तिरंगा यात्रा में कस्बे के राजकीय और गैर राजकीय संस्थानों विद्यार्थियों की सहभागिता रही। इस अवसर पर सीबीओ बबलेश शर्मा, यात्रा संयोजक योगेश भगत, विद्याधर पारीक, डॉ श्रवण कुमार स्वामी, डा. रणधीरसिंह ढाका, राजेंद्र सहारण, महेंद्र खां कुम्हार, नवल दूदाणी तथा नौरंगलाल सैनी सहित बड़ी संख्या में कस्बेवासी मौजूद रहे।

Updated on:
14 Aug 2026 06:02 am
Published on:
14 Aug 2026 06:02 am