11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीकर: सियासी नियुक्तियों से भाजपा में कलह, आलाकमान तक पहुंचा मामला

सीकर जिला जन अभाव अभियोग निराकरण व सतर्कता समिति में नियुक्तियों को लेकर भाजपा में सियासी घमासान तेज हो गया है। राजपूत समाज के विवाद की शुरुआत धोद के दो मंडल अध्यक्षों के नामों को लेकर हुई।
2 min read
Google source verification

सीकर

image

Santosh Trivedi

Aug 11, 2026

UP BJP News BJP Mission 2027 UP BJP Organization BJP District Team UP BJP District President

BJP Flag (photo- @Bharatiya Janata Party)

लक्ष्मणगढ़/सीकर। जिला जन अभाव अभियोग निराकरण व सतर्कता समिति में नियुक्तियों को लेकर भाजपा में सियासी घमासान तेज हो गया है। नियुक्तियों में राजपूत समाज को भागीदारी नहीं मिलने का विवाद प्रदेश मुख्यालय तक पहुंच गया। राजपूत समाज के लोगों ने गजेन्द्र सिंह राजास व रामसिंह पिपराली की अगुवाई में संगठन महामंत्री अजेय कुमार, पूर्व मंत्री राजेन्द्र राठौड़ व प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी को मांग पत्र देकर नाराजगी जताई।

अब भेजे राजपूत समाज के छह नाम

राजपूत समाज के पदाधिकारियों ने सीकर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ की कार्यशैली को लेकर भी शिकायत दी है। इधर, लक्ष्मणगढ़ के भाजपा नेता दिनेश जोशी ने राजपूत समाज की भागीदारी के लिए इस्तीफे की पेशकश की है। उन्होंने आलाकमान व जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ को पत्र लिखा है। सोशल मीडिया पर जोशी ने कहा कि राजपूत समाज के लिए वह खुद समिति से पद छोड़ने को तैयार हैं। इधर, विवाद जयपुर तक पहुंचने पर जिला भाजपा की ओर से अब राजपूत समाज के छह नाम भिजवाए गए हैं।

मंडल अध्यक्षों पर भी अब तक रार

भाजपा में मंडल अध्यक्षों को लेकर अब तक सियासी घमासान मचा हुआ है। पिछले दिनों हुई बैठक में भी लक्ष्मणगढ़ इलाके के नेताओं ने जिला भाजपा पर मनमर्जी से मंडल अध्यक्ष बनाने के आरोप लगाए थे। इस पर जिला भाजपा ने प्रदेश महामंत्री की मौजूदगी में तर्क दिया कि लक्ष्मणगढ़ से नाम नहीं आने की वजह से ऐसा हुआ। इस पर लक्ष्मणगढ़ के नेताओं ने कहा कि जब खंडेला में गलती सुधर सकती है तो लक्ष्मणगढ़ में क्यों नहीं ? यह मामला अब फिर आलाकमान तक पहुंचा है।

राजपूत समाज का सवाल, धोद से क्यों काटे दो नाम

राजपूत समाज के विवाद की शुरुआत धोद के दो मंडल अध्यक्षों के नामों को लेकर हुई। राजपूत समाज के पदाधिकारियों का कहना है कि धोद की समिति में चार मंडल अध्यक्षों को तो जगह दी गई लेकिन राजपूत समाज के दो मंडल अध्यक्ष के नाम नहीं भेजे गए।

जान बूझकर किया अपमान : राजपूत समाज

राजपूत समाज के पदाधिकारियों ने जिले के वरिष्ठ भाजपा नेताओं से इस मामले में बातचीत की। सभी ने कहा है कि हमारे यहां से जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ को नाम भिजवाए थे। इससे स्पष्ट है कि जिलाध्यक्ष कार्यालय से जान बूझकर समाज के लोगों के नाम काटकर अपमान किया है। इसलिए वरिष्ठ नेताओं से जिलाध्यक्ष को भी हटाने की मांग की है।

  • गजेन्द्र सिंह राजास, जिला महामंत्री, राजपूत सभा, सीकर

बयान देने से बचते रहे जिम्मेदार

राजपूत समाज को पूरी भागीदारी नहीं मिलने के मामले में जिला भाजपा का पक्ष जानने के लिए पत्रिका संवाददाता ने भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ को फोन किए, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। वहीं भाजपा जिला कार्यकारिणी के जिला पदाधिकारी व प्रवक्ता भी इस मामले में बयान देने से बचते रहे।

बड़ी खबरें

View All

सीकर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग