सीकर

बड़ी खबर: 34 हजार पदों पर होगी नई भर्ती, 20 हजार शिक्षकों को अगले महीने नियुक्ति

(recruitment will be held on 34 thousand posts in rajasthan)सीकर. प्रदेश के बेरोजगारों के लिए राहतभरी खबर है। प्रदेश में अगले महीने तक 20 हजार बेरोजगारों को शिक्षा विभाग में नियुक्ति मिलेगी।
2 min read
• •
Updated: 26 Jun 2020, 10:11 AM IST
बड़ी खबर: 34 हजार पदों पर होगी होगी नई भर्ती, 20 हजार शिक्षकों को अगले महीने नियुक्ति
बड़ी खबर: 34 हजार पदों पर होगी होगी नई भर्ती, 20 हजार शिक्षकों को अगले महीने नियुक्ति

(recruitment will be held on 34 thousand posts in rajasthan)

सीकर. प्रदेश के बेरोजगारों के लिए राहतभरी खबर है। प्रदेश में अगले महीने तक 20 हजार बेरोजगारों को शिक्षा विभाग में नियुक्ति मिलेगी। इसमें प्रथम श्रेणी व्याख्याता, द्वितीय श्रेणी शिक्षक व कनिष्ठ सहायक के चयनित अभ्यर्थी शामिल हैं। विभाग की ओर से जल्द 34 हजार पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की जाएगी। शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा (Education minister Govind Singh Dotasara) ने गुरुवार को एफबी (Face book) लाइव के जरिए बेरोजगारों से संवाद करते हुए यह बात कही।


किस भर्ती को लेकर क्या बोले...

प्रथम श्रेणी व्याख्याता (First Grade Teacher Recruitment in rajasthan): चयनितों को नौकरी, नई विज्ञप्ति जल्द


प्रथम श्रेणी भर्ती का परिणाम जारी होना शुरू हो गया है। राजस्थान लोक सेवा आयोग के जरिए जल्द चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग कराई जाएगी। पांच हजार को रोजगार मिलेगा। तीन हजार पदों के लिए जल्द नई विज्ञप्ति जारी की जाएगी। परीक्षा सितम्बर के बाद होनी संभावित है।

द्वितीय श्रेणी शिक्षक (Second Grade Teacher Recruitment in rajasthan): 9322 को जल्द मिलेंगे मंडल


द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 2016 का मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन है। अभ्यर्थियों के पक्ष में फैसला आने पर 53 अभ्यर्थियों को नौकरी की राह खुलेगी। जबकि द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 2018 के जरिए चयनित 9322 अभ्यर्थियों को जुलाई महीने तक मंडल आवंटन कर नौकरी दी मिलेगी।

रीट 2020: वेटेज पर निर्णय होते ही 31 हजार पदों की विज्ञप्ति


रीट 2020 की तैयारी लगभग पूरी है। राजस्थान के बेरोजगार युवाओं को कैसे परीक्षा में ज्यादा फायदा मिले इसके लिए वेटेज पर सरकार विचार कर रही है। सभी पेच सुलझते ही 31 हजार पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की जाएगी।

प्रयोगशाला सहायक भर्ती: (Lab Assistant Recruitment in rajasthan))

बोर्ड को लिखा पत्र
प्रयोगशाला भर्ती 2018 से विवादों में उलझी हुई है। कर्मचारी चयन बोर्ड को दुबारा पत्र लिखा है।

पुस्तकालयाध्यक्ष भर्ती:

परीक्षा नए सिरे से होगी
जल्द ही बोर्ड की ओर से नई परीक्षा तिथियों का ऐलान किया जाएगा।

शारीरिक शिक्षक ग्रेड तृतीय: (Pti Recruitment in rajasthan)

शारीरिक शिक्षक गे्रड तृतीय भर्ती 2018 की प्रतीक्षा सूची के चयनित 228 अभ्यर्थियों को नियुक्ति नहीं मिली है।


प्रधानाध्यापक भर्ती: 1248 पदों के लिए यह भर्ती होनी थी। लेकिन मामला न्यायालय में विचाराधीन है।

Updated on:
26 Jun 2020, 10:11 AM IST
Published on: