सीकर

रोडवेजकर्मी की हत्या के बाद नशे में यह काम करता मिला आरोपी

www.patrika.com/sikar-news/

2 min read
Aug 06, 2018
Sardarshahar Roadways conductor murder accused arrested
Sardarshahar Roadways conductor murder accused arrested

रींगस. सरदारशहर में पिछले दिनों सीकर के ही रोडवेज कंडक्टर की हत्या करने वाला बदमाश शनिवार देर रात रींगस में धरा गया। वह एक होटल में शराब पीकर झगड़ा कर रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस उसे शांतिभंग में गिरफ्तार कर थाने ले आई।


यहां पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह हत्या के मामले में फरार है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। रींगस थानाधिकारी शीशराम ने बताया कि देर रात कृष्णम होटल में दो संदिग्ध लोगों द्वारा आपस में झगडा करने की सूचना मिली थी जिस पर पुलिस होटल में जांच करने पहुंची तो वहां पातूसर, थाना बिसाऊ, झुन्झूनू निवासी नितेश ज्याणी पुत्र सुरेश कुमार व सबलपुरा निवासी योगेन्द्र पुत्र ओमप्रकाश जाट आपस में झगड़ा करते पाये गये। पुलिस दोनों को शांतिभंग के आरोप में थाने ले आई।

पूछताछ में पता चला कि नितेश ज्याणी ने 16 जुलाई को सरदारशहर में हुई रोडवेज कंडक्टर सुनील की हत्या में फरार चल रहा है। इस पर सरदारशहर थाना पुलिस को सूचना दी गई। सरदारशहर पुलिस रींगस थाने पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर ले गई। सरदारशहर थानाधिकारी पुष्पेंद्र झाझडिय़ा ने बताया कि नितेश से हत्या के मामले में पूछताछ की जा रही है। उसके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं।

सड़क हादसा में युवक की मौत,एक घायल
रामगढ़ शेखावाटी. राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 52 पर रामगढ़- रूकनसर के मध्य रविवार शाम को अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गये। सूचना पर 108 एम्बुलेंस दोनों घायलों को उपचार के लिए चूरू के भरतीया अस्पताल लेकर गये। जहां पर उपचार के दौरान सैफ की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि फतेहपुर वार्ड 5 निवासी सैफ (19) काजी व उसके साथी वाजिद (20) काजी बाइक से रामगढ़ से फतेहपुर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया।


हादसे में स्कूटी सवार का पैर कटा
खूड़. कस्बे के लोसल रोड पर स्कूटी सवार भगतपुरा निवासी शेरा बलाई रोडवेज बस की टक्कर से घायल हो गया। टक्कर इतनी भंयकर थी कि स्कूटी के पुर्जे बिखर गये व व्यक्ति का पैर कटकर अलग हो गया। टक्कर के बाद घायल व्यक्ति को सीकर अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उसे गंभीर हालत में जयपुर रैफर कर दिया गया।

Published on:
06 Aug 2018 10:38 am