सीकर

दो मकानों से सात तोला सोने के जेवरात व करीब 27 हजार रुपए की नकदी चोरी

सांवली रोड स्थित श्याम नगर कॉलोनी से चोरों ने दो मकानों में चोरी की
less than 1 minute read
Oct 13, 2025
Feature image

सीकर. सांवली रोड स्थित श्याम नगर कॉलोनी से चोरों ने दो मकानों में चोरी की है। चोर एक मकान में सवा साल में दो बार चोरी कर कर चुके हैं। जब इस मकान से अधिक नकदी व जेवरात नहीं मिले तो चोर ने पड़ोस के मकान का पीछे से लोहे का गेट तोड़कर छह से सात तोला सोने के जेवरात व करीब 17 हजार रुपए की नकदी चोरी कर ले गए हैं। पीड़ित ने उद्याेग नगर पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया है।

गहने व नकदी चोरी -

पुलिस के अनुसार परिवादी महावीर प्रसाद महला निवासी करणपुरा हाल श्याम नगर में रहते हैं। उन्होंने अपने घर में गहने व नकदी चोरी होने का मामला दर्ज करवाया है। चोर शनिवार दिनदहाड़े 11.35 बजे पहले दलपतसिंह राठौड़ के मकान में घुसे और उन्होंने करीब 10 हजार की नकदी चोरी कर ले गए। चोरों ने इससे पहले अप्रैल 2024 में दलपतसिंह के घर से करीब 10 लाख रुपए की कीमत का 11 तोला से अधिक सोना चुराया था।

पड़ोसी का लोहे का गेट तोड़ ले गए जेवर -

गहना नहीं मिलने पर चोर यहां से पड़ोसी सेवानिवृत्त सेना के जवान महावीर प्रसाद महला के घर में घुस गए। इस दौरान महावीर प्रसाद अपने गांव गए हुए थे। चोरों ने घ का पीछे वाला गेट तोड़ा और चोरी कर चलते बने। दलपतसिंह के घर लगे सीसीटीवी फुटेज में चोर नजर आ रहे हैं, जिसमें वे चेहरे पर हाथ रखकर गुजर रहे हैं। पुलिस ने मौका मुआयना किया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है। पुलिस ने आशंका जताई है कि इन्हीं चोरों ने पिछली बार दलपतसिंह के घर चोरी की होगी

Updated on:
13 Oct 2025 12:01 pm
Published on:
13 Oct 2025 12:01 pm
Also Read
View All
‘4 बजे उठा तो नहीं दिखी पत्नी’, सीकर में शादी के 3 महीने बाद ज्वेलरी और नकदी लेकर लापता हुई विवाहिता, थाने पहुंचा पति

ICSI CS Result 2026: सीएस फाइनल में राजस्थान की बेटी ने हासिल की पहली रैंक, प्रदेश का बढ़ाया सम्मान

‘राहुल गांधी को चुनौती, विश्व युद्ध की भविष्यवाणी’, राजस्थान पहुंचे स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने तीखे सवालों के दिए बेबाक  जवाब

सीकर के 10 सरकारी दफ्तरों में अचानक पहुंचे शासन उप सचिव, 69 कर्मचारी अनुपस्थित मिलते ही लिया बड़ा एक्शन!

‘रोटी मांगी तो बोले चावल खा लो…’ सीकर सैनिक स्कूल में बेटियों से धुलवा रहे कपड़े; भड़के परिजनों ने 20 सूत्री मांगों के साथ दी चेतावनी