kcc loan maaf in rajasthan 2018 : राजस्थान प्रदेश में करीब 59 लाख किसान कर्जदार हैं। कर्ज माफ करने के लिए 99 हजार करोड़ रुपए की आवश्यकता होगी।
सीकर.
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 से पूर्व कांग्रेस की ओर से राज्य की नवगठित कांग्रेस सरकार ने दस दिन से पहले ही कर्जा माफी का तोहफा दे दिया है। गुरुवार को कृषि सहकारिता व कृषि विभाग से वार्ता के बाद इसकी घोषणा की। अधिकृत जानकारी के अनुसार किसानों के दो लाख रुपए के कर्जा माफ करने की घोषणा की है।
Rajasthan loan waiver : सीकर में बोए गए थे राजस्थान किसान कर्ज माफी के बीज, ये रहा सबूत
कर्ज माफी घोषणा के साथ ही Sikar जिले के किसानों के खुशी की लहर दौड़ गई। किसानों की आस अब सरकार की ओर से जारी होने वाली गाइड लाइन पर टिक गई है। बैंकों से ली गई जानकारी के अनुसार सरकार के इस कर्जा माफी का फायदा जिले के करीब दो लाख से ज्यादा किसानों को होने की उम्मीद है। गौरतलब है कि सीकर जिले में चार हजार दो सौ करोड का फसली ऋण है। जबकि पूरे राज्य में यह कर्जा करीब 99 हजार करोड़ रुपए का है।
माकपा ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
सम्पूर्ण कर्जामाफी की मांग को लेकर सीकर में अखिल भारतीय किसान सभा और माकपा की ओर से शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर जबरदस्त प्रदर्शन किया गया। धोद के पूर्व विधायक पेमाराम की अगुआई में इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गहलोत सरकार का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव से पहले किसानों का सम्पूर्ण कर्जा माफ करने की घोषणा की थी। लेकिन, अब कांग्रेस केवल डिफाल्टर का दो लाख तक का कर्ज ही माफ कर रही है।
जो किसानों के साथ वादाखिलाफी है। क्योंकि इससे हर गांव के चुनिंदा किसानों को ही सीमिति मात्रा में इसका लाभ मिलेगा। वहीं, बेरोजगारों को साढे तीन हजार रुपए का भत्ता दिए जाने की घोषणा पर भी कांग्रेस ने अब तक कुछ नहीं किया है। ऐसे में यदि कांग्रेस सरकार ने जल्द ही स्वामी नाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने के साथ रोजगार के लिए कोई कदम नहीं उठाए तो माकपा और अखिल भारतीय किसान सभा प्रदेशभर में आंदोलन करेगी।
अब केवल केसीसी का कर्ज ( Rajasthan karj mafi 2018 )
बैंकों के अनुसार कर्ज की यह राशि केवल किसान क्रेडिट कार्ड पर है। इसमें किसान की ओर से अन्य किसी प्रकार का लिया गया ऋण शामिल नहीं है। इस साल तत्कालीन भाजपा सरकार ने सहकारी समितियों से ब्याजमुक्त फसली ऋण लेने वाले के 50 हजार रुपए माफ किए थे।
पूरे राजस्थान में 59 लाख किसानों पर कर्जा ( rajasthan Loan Waiver )
प्रदेश में करीब 59 लाख किसान कर्जदार हैं। कांग्रेस अब अपना वादा पूरा करती है तो इन किसानों को कर्ज माफ करने के लिए 99 हजार करोड़ रुपए की आवश्यकता होगी। बैंकों से इस 31 मार्च 2018 में कुल कर्ज और 30 नवम्बर 2018 के कर्ज की स्थिति की जानकारी मांगी है। जिससे पता चल सके कि कितनी राशि एनपीए हो चुकी है।
राजस्थान में कर्जे की स्थिति
राष्ट्रीयकृत बैंक खाते 248 6 575, लोन राशि 5408 020, पुराने निजी क्षेत्र बैंक खाते 52010, लोन राशि19127, नए निजी क्षेत्र बैंक खाते 718 427, लोन राशि 1772140, व्यावसायिक बैंक कुल लोन 7270720, ओवरसीज बैंक खाते 7223 लोन राशि 71433, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक खाते-796 08 4, लोन राशि 145056 1, सहकारी क्षेत्र के बैंक खाता 18 256 42 लोन राशि 58 8 596 1 कुल खाते 58 8 596 1 लोन राशि 9999587
प्रदेश के प्रत्येक किसान का कर्ज माफ होना चाहिए। जिससे की किसान की माली हालत में कुछ सुधार हो सके एवं किसान के कृषि उपकरण, बीज व खाद पर सब्सिडी मिलनी चाहिए। जीवण सिंह, किसान, sikar