सीकर

सीकर के खाटूश्यामजी से आई बड़ी खबर, आज नहीं हो सकेंगे बाबा के दर्शन

सीकर के खाटूश्यामजी से खबर। मंदिर के पट आज दिन में बंद रहेंगे। वजह जानें।
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Dec 2023, 10:19 AM IST
khatushyamji_baba.jpg
Sikar Khatushyamji

सीकर के खाटूश्यामजी से एक बड़ी खबर है। आज सोमवार को खाटूश्यामजी के दर्शन भक्तों को नहीं हो पाएंगे। वजह है कि बाबा श्याम की विशेष सेवा पूजा व तिलक के चलते सोमवार को दिनभर भक्तों को बाबा के दर्शन नहीं होंगे। श्याम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि सोमवार 18 दिसंबर को श्याम प्रभु की विशेष सेवा-पूजा व तिलक होने के कारण शाम पांच बजे तक दर्शन बंद रहेंगे। इधर, रविवार को श्याम नगरी में दिनभर भक्तों की कतार लगी रही। श्री श्यम मंदिर कमेटी के तरफ से जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, मंदिर कमेटी ने श्याम भक्तों से अपील करते हुए कहा है कि दिनांक 17 December 2023 को रात्रि 10 बजे से दिनांक 18 December को सायं 5 बजे तक बाबा श्याम के दर्शन बंद रहेंगे।

सायं 5 बजे के बाद में सभी श्याम भक्त बाबा के दर्शन कर सकते हैं। सभी श्याम भक्तों को इस बात का ध्यान रखते हुए और असुविधा से बचने के लिए सायं 5 बजे के बाद ही बाबा श्याम के दर्शनों के लिए खाटू श्याम मंदिर आना चाहिए।

यह भी पढ़ें - दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा के डिप्टी सीएम पद की नियुक्ति को हाईकोर्ट में चुनौती

यह भी पढ़ें - Rajasthan : प्याज किसान खुशी से झूमे, Onion भावों में आई तेजी से शुरू हुई खुदाई

Updated on:
18 Dec 2023, 10:19 AM IST
Published on: