सीकर

राजस्थान के श्रीराम यादव ने फहराया 6000 फीट ऊंचाई पर तिरंगा, अफ्रीका महाद्वीप के सबसे ऊंचे पहाड़ को किया 4 दिन में फतह

अजीतगढ़ ब्लॉक के खटकड़ गांव निवासी पर्वतारोही श्रीराम यादव ने अफ्रीका महाद्वीप के सबसे ऊंचे पहाड़ किलीमंजारो ( गिलमन पाइंट) को फतह किया हैं।

less than 1 minute read
Nov 20, 2024
पर्वतारोही श्रीराम यादव

सीकर। अजीतगढ़ ब्लॉक के खटकड़ गांव निवासी पर्वतारोही श्रीराम यादव ने अफ्रीका महाद्वीप के सबसे ऊंचे पहाड़ किलीमंजारो ( गिलमन पाइंट) को फतह किया हैं। पर्वतारोही श्रीराम ने मात्र चार दिन में (5681 मीटर) करीब 19 हजार फीट का रास्ता तय कर देश का नाम रोशन किया। उन्होंने विश्व का अकेला पर्वत जो किसी पर्वत शृंखला का हिस्सा नहीं है, वहां भारतीय ध्वज लहराया है।

यादव के गुरु अशोक शुक्ल ने बताया कि श्रीराम ने निष्क्रिय तंजानिया ज्वालामुखी पर चढ़ने में मात्र चार दिन लगाए और 14 नवंबर को दोपहर 3.30 बजे पहुंच कर तिरंगा लहराया। उन्होंने बताया कि भूमध्य रेखा पर स्थित अकेला ऐसा पहाड़ है जहां पर बर्फ (स्नोफॉल) गिरती है। पर्वतारोही यादव ने अदय साहस का परिचय देते हुए यह कारनामा कर दिखाया है। पर्वतारोही यादव ने हाल ही में एवरेस्ट बेस कैंप को 6 दिन में तथा लद्दाख में स्थित जोजिला दर्रे में मचोई छोटी को नौ घंटे में पूरा किया था।

जान की परवाह नहीं की, मिली सफलता

यादव ने बताया कि कठिनाइयों से भरी इस रोमांचकारी यात्रा में शून्य डिग्री से नीचे के तापमान, कम ऑक्सीजन लेवल और कठिनाइयां वाले मौसम में शारीरिक परेशानियों से जूझते हुए, एवं कई जोखिम उठाते हुए रात के समय सबसे कठिन क्योंकि कड़ाके की ठंड और तेज हवा बड़ी चुनौती का सामना करते हुए इस मंजिल को तय किया। उन्होंने पानी बचाओ, मिट्टी बचाओ, पेड़ बचाओ का संदेश दिया।

पर्वतारोही श्रीराम यादव को श्रीमाधोपुर क्षेत्रवासियों ने आठ नवंबर को तिरंगा भेंट कर रवाना किया था। 21 नवंबर दोपहर 11 बजे पर्वतारोही श्रीराम यादव के अजीतगढ़ पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया जाएगा। ज्ञात रहे की श्रीराम ने इसी चोटी पर अहीर रेजीमेंट का झंडा भी फहराया है।

Updated on:
20 Nov 2024 05:01 pm
Published on:
20 Nov 2024 05:00 pm
Also Read
View All

अगली खबर