
Photo- Patrika
सीकर। प्रदेश की सरकारी स्कूलों में अब शिक्षकों सहित सभी कर्मचारियों का विवरण फोटो सहित परिसर के मुख्य स्थल पर प्रदर्शित किया जाएगा। इस संबंध में शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किया है। इसके तहत सभी सरकारी स्कूलों में शिक्षकों का विवरण अनिवार्य रूप से लगवाने की बात कही गई है।
'हमारे शिक्षक व कार्मिक' शीर्षक से प्रदर्शित होने वाले इस विवरण में स्टाफ की जन्म तिथि से लेकर उनकी शैक्षणिक योग्यता, कार्मिक आइडी व विषय सहित पदनाम शामिल होगा।
शिक्षा विभाग की इस पहल से स्कूलों में पारदर्शिता बढ़ेगी। इससे नए प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को स्कूल में प्रवेश पाते ही वहां के स्टाफ के बारे में जानकारी मिल सकेगी। शिक्षकों की पहचान स्पष्ट होने के से उनका अभिभावकों के साथ संवाद और विश्वास मजबूत होगा।
सरकारी स्कूलों में स्टाफ का विवरिण प्रदर्शित करना अनिवार्य होगा। इस संबंध में शिक्षा अधिकारियों को भी निरीक्षण के दौरान इसकी जांच कर अपने अवलोकन पत्र में इसका उल्लेख करने की हिदायत दी है।
यदि किसी विद्यालय में निर्देशों की पालना नहीं पाई गई तो संबंधित संस्था प्रधान की जिम्मेदारी तय की जाएगी। सभी विद्यालयों से अनुपालन सुनिश्चित कर उसकी सूचना निर्धारित ईमेल आईडी पर भेजने के निर्देश भी दिए गए हैं।
Published on:
12 Feb 2026 04:05 pm
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
