14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sikar: परीक्षा देकर नहीं लौटी 18 साल की लड़की, गांव जाने का कहकर निकली 21 साल युवती की भी हुई लापता

Rajasthan News: सीकर जिले में दो युवतियों के अचानक लापता होने से हड़कंप मच गया है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दर्ज इन घटनाओं के बाद परिजनों की चिंता बढ़ गई है।

less than 1 minute read
Google source verification

सीकर

image

Akshita Deora

Feb 13, 2026

bihar news

सांकेतिक तस्वीर: पत्रिका

Sikar Missing Girl Case: सीकर जिले में दो युवतियों के अचानक लापता होने से हड़कंप मच गया है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दर्ज इन घटनाओं के बाद परिजनों की चिंता बढ़ गई है। पुलिस ने दोनों मामलों में गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

परीक्षा देने गई, लेकिन घर नहीं लौटी

पहला मामला 18 साल की लड़की से जुड़ा है, जो परीक्षा देने के लिए घर से निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी। युवती के भाई ने पुलिस को रिपोर्ट दी थी।

परीक्षा खत्म होने के बाद भी जब वह घर नहीं पहुंची तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। कॉलेज परिसर, सहेलियों और रिश्तेदारों से संपर्क किया गया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। आखिरकार परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती की तलाश तेज कर दी है।

दूसरे गांव जाने की बात कहकर निकली, फिर नहीं लौटी

दूसरा मामला 21 वर्षीय युवती का है। युवती के पिता ने पुलिस को बताया कि 'उनकी बेटी दूसरे गांव जाने की बात कहकर घर से निकली थी। वह न तो बताए गए गांव पहुंची और न ही वापस घर लौटी।' काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं लगा तो पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

दोनों घटनाओं के बाद पुलिस टीमों ने संभावित स्थानों पर पूछताछ शुरू कर दी है। मोबाइल कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी पहलुओं की भी जांच की जा रही है, ताकि जल्द से जल्द युवतियों का पता लगाया जा सके।