सीकर

Rajasthan की सर्दी हुई जानलेवा : यहां खतरनाक वायरस सक्रिय होने से 2 जनों की मौत

कड़ाके की सर्दी शुरू होते ही जिले में स्वाइन फ्लू अचानक सक्रिय हो गया है। तीन दिन के अंदर जिले में दो लोगों की स्वाइन फ्लू से मौत हो गई।
2 min read
• •
Updated: 20 Dec 2018, 7:19 PM IST
churu
Two person died Within Three days in Churu due to swine flu

चूरू/सरदारशहर. कड़ाके की सर्दी शुरू होते ही जिले में स्वाइन फ्लू अचानक सक्रिय हो गया है। तीन दिन के अंदर जिले में दो लोगों की स्वाइन फ्लू से मौत हो गई। इस साल अब तक 10 मरीज पॉजीटिव मिल चुके हैं जिसमें दो की मौत हो चुकी है। वहीं मौत के बाद चिकित्सा विभाग सक्रिय हो गया है। संबंधित मोहल्ले में सर्वे व जांच शुरू कर दी है।

राजगढ़ में मौत के बाद सरदाशहर के वार्ड 36 में 48 वर्षीय व्यक्ति की बुधवार को मणिपाल हॉस्पिटल जयपुर में मौत हो गई। हालांकि राजगढ़ की मृतक महिला कैंसर से भी पीडि़त थी। वहीं सरदारशहर निवासी मृतक मोहम्मद इलियास मधुमेह से भी पीडि़त था। सरदारशहर के वार्ड 36 निवासी मोहम्मद इलियास गौरी की बुधवार को स्वाइन फ्लू से मौत हो गई थी। इसके बाद चिकित्सा विभाग की ओर से क्षेत्र में सर्वे कर वार्ड के लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। मोहम्मद इलियास दुबई में मजदूरी करता है।

कुछ दिन पहले यहां आया था। 14 दिसम्बर को इलियास को खांसी व बुखार की शिकायत हुई। परिजनों ने तुरंत कस्बे के शेखावटी हॉस्पिटल में दिखाया। जहां पर आराम नहीं आने के बाद 15 दिसम्बर को सीकर के मित्तल हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। उसी दिन स्वाइन फ्लू के सैंपल लिए गए। जिसकी रिपोर्ट 17 दिसम्बर को आई। रिपोर्ट आते ही जयपुर के मणिपाल हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। जहां बुधवार देर रात इलियास ने दम तोड़ दिया।

इनका कहना है
स्वाइन फ्लू को लेकर विभाग सतर्क है। सभी अस्पतालों में टेमीफ्लू दवा दे दी गई है। सभी चिकित्सालय प्रभारियों को फ्लू के उपचार के लिए विशेष वार्ड बनाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही स्क्रीनिंग कर कर सैंपल लेने के भी आदेश दिए गए हैं।

डा. मनोज शर्मा, सीएमएचओ, चूरू

DEMO PIC

Published on: