सीकर

Weather: तेज हवाओं ने गर्मी से दी राहत, आज सामान्य रहेगा मौसम, कल से चलेगी लू

राजस्थान के शेखावाटी सहित पश्चिमी जिलों में दो दिन चली तेज हवाओं के बाद अंचल को गर्मी से कुछ राहत मिली है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार गुरुवार को भी प्रदेश के कुछ इलाकों में धूलभरी आंधी का असर रह सकता है।
2 min read
• •
Updated: 14 Apr 2022, 8:59 AM IST
Weather: तेज हवाओं ने गर्मी से दी राहत, आज सामान्य रहेगा मौसम, कल से चलेगी लू
Weather: तेज हवाओं ने गर्मी से दी राहत, आज सामान्य रहेगा मौसम, कल से चलेगी लू

Weather Report:सीकर. राजस्थान के शेखावाटी सहित पश्चिमी जिलों में दो दिन चली तेज हवाओं के बाद अंचल को गर्मी से कुछ राहत मिली है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार गुरुवार को भी प्रदेश के कुछ इलाकों में धूलभरी आंधी का असर रह सकता है। खासतौर पर उत्तर पूर्वी राजस्थान में तेज हवाएं चल सकती है। बाकी क्षेत्र में मौसम सामान्य रहेगा। लेकिन, इसके बाद गर्मी में तेजी का दौर फिर शुरू होगा। जिसमें तेज धूप के साथ लू का असर बढऩा शुरू हो जाएगा।

ये कहती है स्काई मेट वेदर रिपोर्ट
स्काई मेट वेदर रिपोर्ट के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और आसपास के इलाकों पर बना हुआ है। प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य पाकिस्तान और पंजाब के आसपास के हिस्सों पर बना हुआ है। पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। जबकि ट्रफ रेखा विदर्भ से मराठवाड़ा, आंतरिक कर्नाटक और उत्तरी केरल होते हुए दक्षिण पूर्व अरब सागर तक फैली हुई है। मौसम के इस सिस्टम के राजस्थान पर असर की बात करें तो गुरुवार को इससे उत्तर पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में आंधी या हल्की धूल भरी आंधी आ सकती है। बाकी जगह हालात सामान्य रहेंगे।

आज साफ, कल से चलेगी लू
इधर, मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेशभर में मौसम सामान्य रहने के आसार है। पर इसके बाद शुक्रवार से लू का असर शुरू हो जाएगा। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार 15 अप्रेल को को बाड़मेर, जैसलमेर जिलों में लू चलेगी। जबकि 16 अप्रेल को पूर्वी राजस्थान के टोंक तथा पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, जैसलमेर व जोधपुर तथा 17 अप्रेल को पूर्वी राजस्थान के टोंक व बूंदी तथा पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, जैसलमेर व जोधुपर जिलों में हीट वेव की स्थिति रहेगी।

Strong winds gave relief from heat, today the weather will be normal, heat will run from tomorrow

Updated on:
14 Apr 2022, 8:59 AM IST
Published on: