Simhastha

सिंहस्थ में पानी की बर्बादी, टोटियां हुई खराब

पानी बहने से हो रहा कीचड़, लोगों को हो रही परेशानी
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Apr 2016, 2:31 PM IST
waste water nal toti
waste water nal toti
उज्जैन. सिंहस्थ के दत्त अखाड़ा क्षेत्र में पानी की बर्बादी के कारण कीचड़ हो गया। पानी की टंकी में लगे नलों की टोटियां खराब हो चुकी हैं, जबकि सिंहस्थ तो अभी शुरू भी नहीं हुआ है।

पानी के लिए जहां कई क्षेत्र में साधु-संत चक्काजाम कर रहे हैं, वहीं दत्त अखाड़ा क्षेत्र में पानी की बर्बादी हो रही है। टंकी से जुड़े नलों की सभी टोटियां खराब होने से पानी लगातार बह रहा है, जिससे कीचड़ हो गया। साधु-संतों के दर्शन करने आ रहे लोगों को निकलने में परेशानी हो रही है।

Published on: