जोधपुर

वॉल सिटी के बाजार का आकस्मिक निरीक्षण

- पुलिस उपायुक्त धर्मेन्द्रसिंह पहुंचे दुकानदारों के बीच, दस दुकानदारों को नोटिस
less than 1 minute read
Jul 08, 2020
वॉल सिटी के बाजार का आकस्मिक निरीक्षण
वॉल सिटी के बाजार का आकस्मिक निरीक्षण

जोधपुर.
कोरोना संक्रमण को लेकर लागू महामारी अध्यादेश के तहत नियमों की पालना के संबंध पुलिस उपायुक्त (पूर्व) धर्मेन्द्र सिंह यादव ने मंगलवार शाम सोजती गेट के भीतर प्रमुख बाजार का आकस्मिक निरीक्षण किया। नियमों की अवहेलना करने पर दस दुकानदारों को नोटिस भी दिए गए।

सदर बाजार थानाधिकार लेखराज सियाग के अनुसार डीसीपी धर्मेन्द्रसिंह यादव शाम को सोजती गेट चौकी से पैदल ही आकस्मिक जांच के लिए बाजार में निकले। उन्होंने त्रिपोलिया बाजार, कंदोई बाजार, घंटाघर घुमटी, साइकिल मार्केट, मच्छी मार्केट, नई सड़क, सनसिटी मार्केट व सोजती गेट का दौरा किया। इस दौरान कोरोना महामारी अध्यादेश का उल्लंधन करते पाए गए दस दुकानदारों को नोटिस दिया गया। साथ ही नियमों की पालना न करने वाली दुकान सीज व अन्य कानूनी कार्रवाई के लिए नगर निगम को पत्र लिखा जाएगा। इस दौरान व्यापारिक संघ के पदाधिकारी व व्यापारियों ने कोविड-१९ संक्रमण के बचाव के लिए गाइड लाइन की पालना करने की प्रतिबद्धता जताई।

Published on:
08 Jul 2020 04:00 am