सीकर

कल्याण अस्पताल में शुरू हुआ आपातकालीन ऑपरेशन थियेटर

Jan 20, 2026
Feature image

सीकर. हादसों में सिर की चोट से घायल होने वाले मरीजों के लिए राहत की खबर है सांवली मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध कल्याण अस्पताल में आपातकालीन सर्जरी सेवाओं की शुरुआत हो गई है। अच्छी बात है कि आपातकालीन ऑपरेशन थियेटर शुरू कर दिया। जिसमें कानोता लाड़नूं से रेफर होकर आए तीन वर्षीय बच्चे ललित का ब्रेन हेमरेज का ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद बच्चे को दो दिन आईसीयू में रखने के बाद वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। जहां बच्चे की िस्थति में सुधार है। आपातकाल में न्यूरो सर्जरी के लिए इमरजेंसी ऑपरेशन थियेटर में स्टॉफ की अतिरिक्त ड्यूटी लगा दी गई है और अस्पताल के न्यूरोसर्जन की ड्यूटी रोस्टर से लगाई गई है। सर्जरी अस्पताल के न्यूरो सर्जन डॉ. मनीष भास्कर ने किया। टीम में एनेस्थेटिक डॉ. प्रभुदयाल, डाॅ. वैभव, ओटी स्टॉफ के रूप में शुभकरण जाखड़, प्रदीप शामिल रहे।

बच्चे की सर्जरी बनी चुनौती

न्यूरो सर्जरी के दौरान बेहोश मरीज की तभी जान बचाई जा सकती है जब हादसे के बाद गोल्डन आवर्स में अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों के अनुसार तीन वर्षीय बच्चा बेहोशी की हालत में अस्पताल पहुंचा। जहां चिकित्सकों ने बच्चे की जान बचाने के लिए फौरन सर्जरी प्लान की। टीम ने ओटी को तैयार किया। रात दस बजे सर्जरी शुरू की जो मध्यरात्रि तक पूरी हुई। इसके बाद बच्चे को होश आया और परिजनों सहित चिकित्सकों ने राहत की सांस ली। अस्पताल में न्यूरो सर्जरी रात में शुरू होने से हर साल करीब दो हजार मरीजों को फायदा होगा। अब तक अस्पताल में सिर, रीढ़ की हड्डी या ब्रेन हेमरेज से संबंधित गंभीर मामलों में मरीजों को बड़े शहरों में रेफर किया जाता था, जहां निजी अस्पताल में न्यूरो आईसीयू में रखने पर मरीज के परिजनों से आठ से पन्द्रह हजार रुपए चौबीस घंटे के लिए देने पड़ते है।

नए अस्पताल में खुलेगी

न्यूरो यूनिट मेडिकल कॉलेज परिसर में बन रहे नए अस्पताल भवन में न्यूरो सर्जरी का आईसीयू खोला जाएगा। अस्पताल भवन में सीकर मेडिकल कॉलेज को न्यूरो सर्जरी यूनिट बनाई जाएगी। यूनिट के लिए बजट की स्वीकृति के साथ विशेष रूप से न्यूरो सर्जरी वार्ड, उपकरण, स्टाफ ट्रेनिंग और आईसीयू सेटअप पर खर्च की जाएगी। - डॉ. केके अग्रवाल, अधीक्षक कल्याण अस्पताल

Updated on:
20 Jan 2026 11:38 am
Published on:
20 Jan 2026 11:38 am
Also Read
View All
‘4 बजे उठा तो नहीं दिखी पत्नी’, सीकर में शादी के 3 महीने बाद ज्वेलरी और नकदी लेकर लापता हुई विवाहिता, थाने पहुंचा पति

ICSI CS Result 2026: सीएस फाइनल में राजस्थान की बेटी ने हासिल की पहली रैंक, प्रदेश का बढ़ाया सम्मान

‘राहुल गांधी को चुनौती, विश्व युद्ध की भविष्यवाणी’, राजस्थान पहुंचे स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने तीखे सवालों के दिए बेबाक  जवाब

सीकर के 10 सरकारी दफ्तरों में अचानक पहुंचे शासन उप सचिव, 69 कर्मचारी अनुपस्थित मिलते ही लिया बड़ा एक्शन!

‘रोटी मांगी तो बोले चावल खा लो…’ सीकर सैनिक स्कूल में बेटियों से धुलवा रहे कपड़े; भड़के परिजनों ने 20 सूत्री मांगों के साथ दी चेतावनी