जोधपुर

शराब पीकर अपने ही ट्रक में लगाई आग

बिलाड़ा (जोधपुर) . शराब पीकर अपने ही ट्रक को आग लगा देने व रोड पर उत्पात मचाने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
less than 1 minute read
Jan 17, 2020
 Fire in his own truck
शराब पीकर अपने ही ट्रक में लगाई आग

बिलाड़ा (जोधपुर) . शराब पीकर अपने ही ट्रक को आग लगा देने व रोड पर उत्पात मचाने के मामले में एक व्यक्ति को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

थानाधिकारी मनीषदेव ने बताया कि देवली कलां (पाली) निवासी जितेन्द्र वैष्णव पुत्र चंपालाल यहां पोलियावास स्कूल के पास एक किराए के मकान में रहता है। उसने अपने परिवार से झगड़ा करके देर रात को बाहर खड़े अपने ट्रक में आग लगा दी।

मकान मालिक ने थाने में व दमकल विभाग में सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि जितेन्द्र जोर- जोर से चिल्ला रहा था। पास में केरोसिन पड़ा था तथा मरने की बात कर रहा था। पुलिस व आसपास के लोगों ने काफी समझाइश की। दमकल गाड़ी ने जलते हुए ट्रक को बुझाया।

जितेन्द्र को पुलिस थाने ले आई और शराब की बदबू आने पर चिकित्सालय में मेडिकल करवाया गया। उसे गुरुवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया जहां से न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

Published on:
17 Jan 2020 10:29 am