खास खबर

पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य के कुछ इलाकों में बादल छाने की संभावना

पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य के कुछ इलाकों में बादल छाने की संभावना

less than 1 minute read
Apr 07, 2024
पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य के कुछ इलाकों में बादल छाने की संभावना

अधिकतम तापमान धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस तक कम होने की उम्मीद
गुडग़ांव. शहर का न्यूनतम तापमान शनिवार को मामूली वृद्धि के साथ 19.9 डिग्री सेल्सियस हो गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। एक दिन पहले यह 19.6 डिग्री था। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार तेज सतही हवाओं और आंशिक रूप से बादल छाए रहने से अगले कुछ दिनों तक पारा नियंत्रित रखने में मदद मिलने की संभावना है। शनिवार को अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस था, जो साल के इस समय के लिए सामान्य के करीब था। इसे शुक्रवार को रिकॉर्ड नहीं किया गया था। सापेक्षिक आद्र्रता सूचकांक 23 प्रश. से 28 प्रश. के बीच था।
रविवार को 20 किमी प्रति घंटे से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 20 डिग्री से 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
आईएमडी ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण एक चक्रवाती परिसंचरण उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों में मौजूद है। 10 अप्रैल को एक और पश्चिमी विक्षोभ आने की उम्मीद है, जिससे अगले सप्ताह पश्चिमी हिमालय के ऊंचे क्षेत्रों में केवल छिटपुट हल्की बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है।
अगले 4-5 दिनों में उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस तक कम होने की उम्मीद है। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य के कुछ इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं लेकिन आने वाले दिनों में शहर में शुष्क मौसम की आशंका है।

Published on:
07 Apr 2024 05:58 pm
Also Read
View All