धौलपुर

राजस्थानी फिल्म “हथकड़ी” में सांस्कृतिक विरासत और लोक जीवन के रंग

राजस्थानी फिल्म “हथकड़ी” में सांस्कृतिक विरासत और लोक जीवन के रंग Rajasthani film "Hathkadi" showcases cultural heritage and folk life

-राजनैतिक व पुलिस के संरक्षण में फैले नशे के कारोबार को ईमानदार पुलिस अधिकारी ने किया तबाह

dholpur, सरमथुरा नगर पालिका क्षेत्र के ग्राम बरईपुरा में कुशवाह फिल्म्स प्रोडक्शन के बेनर तले बन रही ब्रजभाषा में निर्मित राजस्थानी फीचर फिल्म “हथकड़ी” का मुख्य उद्देश्य चंबल क्षेत्र की कला, संस्कृति और सामाजिक परिवेश को व्यापक स्तर पर प्रस्तुत करना है।

फिल्म के लेखक एवं निर्देशक नीरज खंडेलवाल ने बताया कि “हथकड़ी” को देश-विदेश के फिल्म समारोहों में प्रस्तुत कर पुरस्कार दिलाने तथा इसे अधिक से अधिक सिनेमाघरों तक पहुंचाकर राजस्थानी सिनेमा को नई पहचान दिलाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि फिल्म के माध्यम से चंबल अंचल की सांस्कृतिक विरासत और लोक जीवन को प्रभावशाली ढंग से बड़े पर्दे पर उकेरने की कोशिश की जा रही है।

राजस्थानी फिल्म हथकड़ी में एक शासन मतलब सासी की स्टोरी है, जो मजबूरी में दारू का धंधा करती है। राजनैतिक दबदबा बनाने के लिए गांव के सरपंच व पुलिस साथ देती है. धीरे-धीरे इलाके में अपना नेटवर्क मजबूत कर लेती है. क्यूंकि वो अपने काम को चलाने के लिए किसी भी हद तक चली जाती है. लेकिन एक ईमानदार पुलिस अधिकारी ने आकर उसके अड्डे और सारे जाली कारोबार को तबाह कर देता है।

प्रोड्यूसर गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि फिल्म हथकड़ी के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में नशे के खिलाफ लोगों में जागरूक करते हुए शिक्षा का संदेश देकर लोगों को प्रेरित करना है। उन्होंने बताया कि ऐसी शॉर्ट फिल्में विशेष रूप से ग्रामीणों को प्रेरित करती हैं। ऐसी फिल्में नशे जैसी कुरीतियों को खत्म करने और शिक्षा को बढ़ावा देने में मददगार है। फिल्म की शूटिंग की शुरुआत सरमथुरा के छोटे से गांव बरईपुरा से हुई है लेकिन समापन जयपुर में होगा।

फिल्म में मुख्य कलाकारों में मनीष कुशवाह, आरना, समीर पड़िहार, सौरभ धनुवंशी, सिकंदर चौहान, चंद्रभान सिंह, शनाया सैनी, हिमाली भाटिया, अंजली, शालिनी, करनवीर, करन सिंह, रुद्र खत्री, राहुल शर्मा, संतोष कुमार, अमृत देव, प्रदीप खटीक, दिनेश भारती एवं वीर सिंह सहित अनेक कलाकार शामिल हैं।

- स्कूल बना पुलिस थाना

बरईपुरा में फिल्म हथकडी की शूटिंग लोगों का मनोरंजन ही नहीं कर रही है, बल्कि सामाजिक बदलाव के लिए एक उपकरण के रूप में भी काम कर रही हैं, जिससे ग्रामीण इलाकों में शिक्षा के प्रति एक सकारात्मक माहौल बन रहा है। गांव के राजकीय स्कूल को पुलिस थाना बनाया गया है। वही गांव की पुरानी हवेली व जंगल में सीन क्रिएट किए जा रहे हैं। गांव में शूटिंग देखने के लिए रात्रि में लोगों का मेला लगा हुआ है।

गांव का युवक बना ईमानदार पुलिस अधिकारी

फिल्म हथकड़ी में तकनीकी दल में मुख्य छायाकार (डीओपी) के रूप में सन्नी सिनेमो तथा कैमरे पर विकास जाजड़ा अपनी कला दिखा रहे हैं। वही मुख्य सहायक निर्देशक की भूमिका दिवांशा अग्रवाल के हाथों में है। मेकअप विभाग में करन सिंह तथा कला विभाग में छोटू सिंह अपने हुनर दिखा रहे हैं। फिल्म की कलाकार चयन प्रक्रिया इंडिकास्टिंग द्वारा की गई है। फिल्म के निर्माता एवं अभिनेता मनीष कुशवाह है जो पुलिस अधिकारी का किरदार निभा रहे हैं।

Updated on:
20 Mar 2026 07:40 pm
Published on:
20 Mar 2026 07:40 pm