श्री गंगानगर

140 वोटों की प्रचंड जीत,रायसिंह कुलडिय़ा बने कच्चा आढ़तिया संघ के अध्यक्ष

श्रीगंगानगर.नई धानमंडी श्रीगंगानगर में सोमवार को हुए श्रीगंगानगर कच्चा आढ़तिया संघ के चुनाव में रायसिंह कुलडिय़ा ने शानदार जीत दर्ज कर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। कुलडिय़ा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रोहित गर्ग को 140 मतों के भारी अंतर से हराकर एकतरफा जीत हासिल की। खास बात यह रही कि चुनाव में 99 प्रतिशत मतदान […]

2 min read

श्रीगंगानगर.नई धानमंडी श्रीगंगानगर में सोमवार को हुए श्रीगंगानगर कच्चा आढ़तिया संघ के चुनाव में रायसिंह कुलडिय़ा ने शानदार जीत दर्ज कर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। कुलडिय़ा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रोहित गर्ग को 140 मतों के भारी अंतर से हराकर एकतरफा जीत हासिल की। खास बात यह रही कि चुनाव में 99 प्रतिशत मतदान हुआ,जो व्यापारियों की सक्रियता और लोकतंत्र के प्रति उनकी आस्था को दर्शाता है।

महज 25 मिनट में तस्वीर साफ

सुबह से ही मंडी परिसर में चुनावी माहौल गर्म रहा। नौ बजे से शुरू हुआ मतदान दोपहर दो बजे तक शांतिपूर्ण ढंग से चला। इसके बाद तीन बजे मतगणना शुरू हुई और महज 25 मिनट में तस्वीर साफ हो गई। कुलडिय़ा के पक्ष में आए भारी मतों ने यह संकेत दे दिया कि मंडी के व्यापारियों ने उनके अनुभव और नेतृत्व पर पूरा भरोसा जताया है। परिणाम घोषित होते ही मंडी परिसर जश्न में डूब गया। समर्थकों ने कुलडिय़ा व्यापारियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।

यह जीत पूरे आढ़तिया समाज की

जीत के बाद कुलडिय़ा ने कहा कि यह जीत पूरे आढ़तिया समाज की है। उनका लक्ष्य मंडी में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना और व्यापारियों की समस्याओं का त्वरित समाधान कराना रहेगा। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी रोहित गर्ग को भी धन्यवाद देते हुए कहा कि अब सभी मिलकर मंडी के विकास के लिए काम करेंगे। वहीं,रोहित वर्ग समर्थकों में निराशा देखी गई।

इनसाइट स्टोरी: ऐसे बनी कुलडिय़ा की जीत

नवनिर्वाचित अध्यक्ष रायसिंह कुलडिय़ा की जीत के पीछे उनकी मजबूत रणनीति और टीमवर्क अहम रहा। वे स्वयं मतगणना में शामिल नहीं हुए,जबकि उनके एजेंट ने पूरी कमान संभाली। टीम के सदस्य मतगणना एजेंट शुभम अरोड़ा के अनुसार कुलडिय़ा खेमे ने हर वोटर से चार-चार बार व्यक्तिगत संपर्क किया और समर्थन सुनिश्चित किया। इधर-उधर के मतदाताओं को भी साधने के लिए पूरी ताकत झोंक दी गई, जिसका नतीजा प्रचंड जीत के रूप में सामने आया।

फैक्ट फाइल

  • कुल मतदाता: 293
  • कुल मतदान: 291
  • निरस्त वोट: 1
  • रायसिंह कुलडिय़ा: 215 वोट
  • रोहित गर्ग : 75 वोट
  • जीत का अंतर: 140 वोट
  • मतदान प्रतिशत: 99 प्रतिशत
Published on:
31 Mar 2026 11:55 am
Also Read
View All
Rajasthan Crime: लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा विदेशी हथियारों की खेप के साथ गिरफ्तार, दुबई से था सीधा कनेक्शन

युद्ध का असर : तेल-गैस के बाद बाजारों में अब इस चीज की हुई कमी, 50-60 प्रतिशत मिल रही महंगी, व्यापारियों को सता रहा डर

राजस्थान का अनूठा नशा मुक्त गांव: न तंबाकू खाते लोग, एक भी शराब का ठेका नहीं, 20 वर्षों में एक भी मुकदमा दर्ज नहीं

मानवता शर्मसार: पिता और दादा ने जिंदा दफनाया 7 वर्षीय बालक, सूरतगढ़ में कटी जीभ और फटे होंठ के साथ दबा मिला

राजस्थान : दूल्हा बारात लेकर पहुंचा, दुल्हन शादीशुदा और एक बेटी की मां निकली, राज खुला तो घर से भागी

अगली खबर