श्री गंगानगर

भूकंप के झटके से घबराए लोग, बर्तन-कुर्सी हिले

Earth quake : इलाके में मंगलवार दोपहर भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया । अचानक आए इस झटके से लोग घबरा गए तथा घरों से बाहर निकल आए।
less than 1 minute read
भूकंप के झटकों से घबराए लोग, घरों से निकले बाहर
भूकंप के झटकों से घबराए लोग, घरों से निकले बाहर

-करीब साढ़े चार बजे इलाके में भूमि में मामूली हलचल महसूस हुई

-कइयों ने परिजनों परिचितों को फोन कर भूकंप के बारे में जानकारी ली
श्रीगंगानगर. इलाके में मंगलवार दोपहर भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया । अचानक आए इस झटके से लोग घबरा गए तथा घरों से बाहर निकल आए। कइयों ने परिजनों परिचितों को फोन कर भूकंप के बारे में जानकारी ली। वहीं कुछ लोगों ने शहर में मीरा चौक के निकट स्थित मौसम विज्ञान केंद्र में फोन कर भूकंप और इसकी तीव्रता के बारे में पता किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर करीब साढ़े चार बजे इलाके में ये भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस दौरान लोगों को भूमि में मामूली हलचल महसूस हुई। इसके बाद सबकुछ सामान्य हो गया। शहर के मोहल्लों में दोपहर बाद भूकंप की ही चर्चा रही। मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी एमएल रिणवां के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.3 रही है।

Updated on:
24 Sept 2019 08:24 pm
Published on:
24 Sept 2019 06:26 pm
Also Read
View All
राजस्थान: भारत-पाक सीमा पर रावला बॉर्डर बना ड्रोन तस्करी का हॉटस्पॉट, चुनाव से पहले साजिश की आशंका

Rajasthan News: देश को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम, भारत-PAK सरहद से RDX और हथियार बरामद, 2 शख्स अरेस्ट

Hanuman Beniwal : ‘मुझे जाना पड़ रहा है’, किसान आंदोलन को अचानक बीच में क्यों छोड़ गए सांसद हनुमान बेनीवाल? जानें पूरी खबर

Rajasthan Farmers Protest: पुलिस बैरिकेड्स तोड़े, रात भर हाइवे पर पड़ाव, सांसद हनुमान बेनीवाल की अगुवाई में क्यों उग्र हुआ किसान आंदोलन?

श्रीगंगानगर में 13 वर्षीय मासूम के साथ दरिंदगी: 3 होटलों के 15 ग्राहकों समेत 22 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय, जानिए पूरा मामला