
अनूपगढ़.
पूरे देश में स्वच्छ भारत अभियान जोरों से चल रहा है, अनूपगढ़ नगरपालिका द्वारा भी सफाई व्यवस्था बनाने में भरसक प्रयास कर रही है। लेकिन नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड नम्बर 15 में आने वाले रिको एरिया में सफाई व्यवस्था पटरी से उतरी हुई है। जानकारी के अनुसार रिकों द्वारा सफाई व्यवस्था के लिए ठेका दिया जाता है इसकी सफाई की जिम्मेदारी नागरपालिका की नही होती है। सफाई व्यवस्था के लिए अनूपगढ़ रिकों द्वारा भी ठेका दिया गया है लेकिन इसके बावजूद रिको कलोनी में सफाई सुचारू रूप से नही होती है।
रीको कलोनी के नागरिकों ने बताया कि सफाई कर्मचारी महीनों नही आते है। काफी समय बाद जब सफाई कर्मचारी आते है तो एक जगह कचरा इकट्ठा कर दिया जाता है जो वापिस उड़कर घरों में पहुंच जाता है। पिछले 15 वर्षों से निवास कर रहे एक नागरिक अभिषेक ने बताया कि रीको के उच्चाधिकारियों कई बार सफाई व्यवस्था की बिगड़ी हालात के बारे में बताया गया है लेकिन कोई स्थाई हल नही निकला है उन्हीने बताया कि ना ही रोजाना सड़कों की सफाई होती है ना ही नालियों की।
अभिषेक ने जानकारी देते हुए बताया कि रीको कंलोनी के लिए अलग से वाटर वर्क्स की व्यवस्था है जहां से रीको कंलोनी में पानी सप्लाई किया जाता है। इस वाटर वर्क्स की डिग्गियों तथा फिल्टर की सफाई हुए बरसों बीत गए है। लोग मजबूरन दूषित पानी पीने को मजबूर है।एक अन्य नागरिक सुभाष ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार सभी तरफ लोगों को सफाई के लिए लोगों को जागृत कर रही है लेकिन रीको कलोनी में सरकार का स्वच्छ भारत अभियान कहीं नजर नही आता उन्होंने कहा कि ,एकत्रित कचरे को उठाने की कोई व्यवस्था नही है।
जानकारी के अनुसार रिकों द्वारा सफाई व्यवस्था के लिए ठेका दिया जाता है इसकी सफाई की जिम्मेदारी नागरपालिका की नही होती है। सफाई व्यवस्था के लिए अनूपगढ़ रिकों द्वारा भी ठेका दिया गया है।