18 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में यहां नगरपालिका अध्यक्ष के चुनाव से पहले कांग्रेस की नवनिर्वाचित महिला पार्षद लापता, सियासी हलचल तेज

श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ में नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव से पहले वार्ड 17 की नवनिर्वाचित महिला पार्षद के लापता होने का मामला सामने आया है।
2 min read
Google source verification
Congress Councilor Sunita Rani missing

कांग्रेस की नवनिर्वाचित महिला पार्षद लापता। फोटो: एआई

श्रीगंगानगर/सूरतगढ़। श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ में नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव से पहले वार्ड 17 की नवनिर्वाचित महिला पार्षद के लापता होने का मामला सामने आया है। वार्ड 17 निवासी महेन्द्र वाल्मीकि ने सिटी पुलिस को रिपोर्ट देकर बताया कि उसकी भाभी सुनीता रानी पत्नी संजय वाल्मीकि 14 सितंबर को बिना बताए घर से निकली थीं, जिसके बाद वापस नहीं लौटीं। सुनीता रानी वार्ड 17 से कांग्रेस की नवनिर्वाचित पार्षद है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि घर में उनकी करीब चार साल की बच्ची है। मामले से राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। पुलिस ने महेन्द्र वाल्मीकि की रिपोर्ट पर गुमशुदगी दर्ज कर जांच एएसआई रामावतार को सौपी है। श्रीगंगानगर के पुलिस अधीक्षक हरिशंकर ने बताया कि महिला पार्षद के देवर की रिपोर्ट पर गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

16-16 सीटों के साथ भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

नवनिर्वाचित पार्षद के लापता होने से सियासी हलचल भी तेज हो गई है। नगरपालिका चुनाव परिणाम में भाजपा और कांग्रेस को 16-16 सीटें मिली हैं। वहीं 12 निर्दलीय और एक सीट पर माकपा प्रत्याशी विजयी रहा। अध्यक्ष पद के चुनाव को देखते हुए दोनों प्रमुख दलों ने अपने विजयी पार्षदों की बाड़ेबंदी कर रखी है। जानकारी के अनुसार पार्षदों को अलग-अलग स्थानों पर ठहराया गया है और उनके मोबाइल फोन भी बंद रखे गए हैं। पार्षदों की व्यवस्थाओं के लिए दोनों दलों के पदाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

पार्षदों के मतदान से होगा पार्षदों का फैसला

इधर, सूरतगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की गुरुवार को जांच की गई। भाजपा प्रत्याशी ज्योति कंवर और कांग्रेस प्रत्याशी परमेश्वरी देवी गोदारा के नामांकन वैध पाए गए। ज्योति कंवर ने दो नामांकन सेट दाखिल किए थे, जिनमें से एक को निरस्त कर दिया गया, जबकि दूसरा नामांकन सही पाया गया। वहीं, कांग्रेस की ओर से परमेश्वरी देवी गोदारा द्वारा दाखिल नामांकन भी वैध पाया गया। इसके साथ ही दोनों प्रत्याशियों की अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी कायम है। आज नाम वापसी का दिन है। अब अध्यक्ष पद का फैसला पार्षदों के मतदान से होगा। नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए मतदान 21 सितंबर को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक नगरपालिका सभागार में होगा। मतदान के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग