श्री गंगानगर

गर्मी के तेवर ढीले करने को बदला स्कूलों का टाइम, आज से नई व्यवस्था लागू

तापमान लगातार बढ़ रहा है और दोपहर के समय लू जैसे हालात बनने लगे हैं।गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से तेज गर्मी के कारण छोटे बच्चों को स्कूल आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अभिभावकों में भी इसे लेकर चिंता बढ़ रही थी।

2 min read
गर्मी में बच्चे को स्कूल से लेकर जाती मां।


श्रीगंगानगर.जिले में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच आखिरकार प्रशासन ने स्कूल समय में बदलाव कर राहत देने का फैसला लिया है। गर्मी से बच्चे नजरें बचा रहे, अफसर जिम्मेदारी से शीर्षक से प्रकाशित खबर के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया और त्वरित निर्णय लेते हुए सभी राजकीय व गैर-राजकीय विद्यालयों के समय में परिवर्तन के आदेश जारी कर दिए।जिला कलक्टर के निर्देशानुसार कक्षा नर्सरी से लेकर आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए विद्यालय समय अब सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। यह नई व्यवस्था 25 अप्रेल 2026 से लागू होकर आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी। वहीं कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों तथा स्कूल स्टाफ का समय फिलहाल पूर्ववत रखा गया है।



दोपहर के समय लू जैसे हालात



आदेश में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी (सीडीईओ) इन निर्देशों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करेंगे। किसी भी विद्यालय द्वारा आदेशों की अवहेलना करने पर नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। प्रशासन का यह कदम ऐसे समय में आया है जब तापमान लगातार बढ़ रहा है और दोपहर के समय लू जैसे हालात बनने लगे हैं।गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से तेज गर्मी के कारण छोटे बच्चों को स्कूल आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अभिभावकों में भी इसे लेकर चिंता बढ़ रही थी। इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए पत्रिका ने हालात को उजागर किया था, जिसके बाद प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लिया।



बच्चों को गर्मी से राहत मिलेगी



विशेषज्ञों का मानना है कि सुबह के समय स्कूल लगाने से बच्चों को गर्मी से राहत मिलेगी और उनकी सेहत पर भी प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा। अभिभावकों ने भी इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे समय की जरूरत बताया है। कुल मिलाकर प्रशासन का यह फैसला भीषण गर्मी के बीच राहत भरा कदम माना जा रहा है, जिससे हजारों विद्यार्थियों को सीधे तौर पर फायदा मिलेगा।







वर्जन



भीषण गर्मी को देखते हुए कक्षा नर्सरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल समय में बदलाव किया गया है। यह नई व्यवस्था 25 अप्रेल 2026 से लागू होकर अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों तथा स्कूल स्टाफ के समय में फिलहाल कोई परिवर्तन नहीं किया गया है और वे पूर्व निर्धारित समय के अनुसार ही संचालित होंगे। सभी विद्यालयों को निर्देशों की पालना सुनिचित करने के लिए कहा गया है।





अरविंदर सिंह,मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, शिक्षा विभाग,श्रीगंगानगर



Published on:
25 Apr 2026 12:43 pm
Also Read
View All