श्री गंगानगर

Video: मोबाइल छीनने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन दबोचे

श्रीगंगानगर. कोतवाली पुलिस ने शहर में मोबाइल छीनने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर तीन जनों को गिरफ्तार किया है।
2 min read
mobile theft

श्रीगंगानगर.

कोतवाली पुलिस ने शहर में मोबाइल छीनने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर तीन जनों को गिरफ्तार किया है। इनसे पुलिस ने छीना गया मोबाइल, बिना नंबरी बाइक बरामद की है। पुलिस ने बताया कि शनिवार को ललित नरोला पुत्र हंसराज ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह शुक्रवार को शाम को एल ब्लॉक मुख्य रोड पर योग शिविर संचालक के मकान के सामने खड़ा था। इसी समय बाइक पर आए तीन जने उससे मोबाइल छीनकर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर गिरोह की तलाश शुरू कर दी।

मामले में अधिकारियों के निर्देश पर कोतवाल नरेन्द्र पूनियां के नेतृत्व में टीम गठित की गई, जिसमें सबइंस्पेक्टर संदीप शर्मा, सिपाही अजय यादव व अन्य ने बिना नंबरों की बाइक की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने शहर में बिना नंबरी बाइकों को पकडऩा शुरू कर दिया और उनकी जांच की। इस दौरान पुलिस ने कुंज बिहार निवासी सलमान पुत्र यासीन खान, सिकलीगर मोहल्ला वार्ड नंबर सात श्यामनगर निवासी अनील उर्फ निलू पुत्र जग्गासिंह व श्यामनगर निवासी पम्मा सिंह उर्फ परमजीत सिंह पुत्र अजायब सिंह को उनके मोहल्लों से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपितों से बिना नंबरी बाइक व छीना हुआ मोबाइल बरामद कर लिया। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान शहर में हुई अन्य वारदात भी खुलने की संभावना है।

जेल से बाहर आते ही कर दी वारदात

पुलिस ने बताया कि सलमान दो पहले ही जेल से छूटकर बाहर आया था और आते ही दूसरे दिन अपने साथियों के साथ राहगीर का मोबाइल छीनकर ले गया। पुलिस इससे गहनता से पूछताछ कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि शहर में हुई कई चारियों की वारदात खुलने की उम्मीद है। पुलिस ने बताया कि शनिवार को ललित नरोला पुत्र हंसराज ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह शुक्रवार को शाम को एल ब्लॉक मुख्य रोड पर योग शिविर संचालक के मकान के सामने खड़ा था। इसी समय बाइक पर आए तीन जने उससे मोबाइल छीनकर ले गए।

Published on:
10 Dec 2017 06:30 am
Also Read
View All
राजस्थान: भारत-पाक सीमा पर रावला बॉर्डर बना ड्रोन तस्करी का हॉटस्पॉट, चुनाव से पहले साजिश की आशंका

Rajasthan News: देश को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम, भारत-PAK सरहद से RDX और हथियार बरामद, 2 शख्स अरेस्ट

Hanuman Beniwal : ‘मुझे जाना पड़ रहा है’, किसान आंदोलन को अचानक बीच में क्यों छोड़ गए सांसद हनुमान बेनीवाल? जानें पूरी खबर

Rajasthan Farmers Protest: पुलिस बैरिकेड्स तोड़े, रात भर हाइवे पर पड़ाव, सांसद हनुमान बेनीवाल की अगुवाई में क्यों उग्र हुआ किसान आंदोलन?

श्रीगंगानगर में 13 वर्षीय मासूम के साथ दरिंदगी: 3 होटलों के 15 ग्राहकों समेत 22 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय, जानिए पूरा मामला