श्री गंगानगर

पारा 46 पार, सीजन का सबसे गर्म दिन

-सीजन में अब तक का सबसे गर्म दिन
2 min read
weather
weather

-सीजन में अब तक का सबसे गर्म दिन
-घरों में दुबके रहे लोग

श्रीगंगानगर.

इलाके में शुक्रवार मौसम का सर्वाधिक गर्म दिन रहा। तापमापी का पारा साढ़े छियालीस डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के साथ ही शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। दिन की शुरुआत सुहाने मौसम के साथ हुई परन्तु जैसे ही सूरज निकला तपिश शुरू हो गई।

सुबह दस बजे तक ही सूरज आंखें दिखाने लगा। दोपहर तक लू के थपेड़ों ने सड़कों पर चलना मुश्किल कर दिया। शहर के मुख्य बाजारों में गर्मी के चलते दोपहर में ग्राहकी नाम मात्र की रही। शाम ढलने के बाद ही लोग घरों से निकले।

दोपहर बारह बजे आसपास शहर के बीरबल चौक स्थित सब्जी मंडी में ग्राहकों का टोटा था वहीं पुरानी आबादी इलाके की गलियां वीरान थीं। जवाहर नगर की अंदरूनी गलियों में आवाजाही नाम मात्र की थीं वहीं गगन पथ जैसे प्रमुख इलाके में भी दोपहर में गर्मी के चलते इक्का-दुक्का वाहन ही नजर आए।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले चौबीस घंटे तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी एमएल रिणवां के अनुसार इस दौरान तेज गर्मी पड़ेगी। तापमान में मामूली कमी अथवा बढ़ोतरी हो सकती है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

Also Read
View All
राजस्थान: भारत-पाक सीमा पर रावला बॉर्डर बना ड्रोन तस्करी का हॉटस्पॉट, चुनाव से पहले साजिश की आशंका

Rajasthan News: देश को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम, भारत-PAK सरहद से RDX और हथियार बरामद, 2 शख्स अरेस्ट

Hanuman Beniwal : ‘मुझे जाना पड़ रहा है’, किसान आंदोलन को अचानक बीच में क्यों छोड़ गए सांसद हनुमान बेनीवाल? जानें पूरी खबर

Rajasthan Farmers Protest: पुलिस बैरिकेड्स तोड़े, रात भर हाइवे पर पड़ाव, सांसद हनुमान बेनीवाल की अगुवाई में क्यों उग्र हुआ किसान आंदोलन?

श्रीगंगानगर में 13 वर्षीय मासूम के साथ दरिंदगी: 3 होटलों के 15 ग्राहकों समेत 22 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय, जानिए पूरा मामला