श्री गंगानगर

जब खुलने लगी पोल, तब बंद कमरे मे होने लगी बैठक

श्री विजयनगर में पीईईओं गोमावाली व एक शिक्षक के बीच चल रहे मामले मे बुधवार को जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक तेजा सिंह, भाजपा नेता अंजायब संधा,

2 min read

श्रीबिजयनगर.

श्री विजयनगर में पीईईओं गोमावाली व एक शिक्षक के बीच चल रहे मामले मे बुधवार को जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक तेजा सिंह, भाजपा नेता अंजायब संधा, सुशील श्योरान, बीईईओ हाकम सिंह की मध्यसता मे वार्ता पंचायत समिति भवन के सभागार कक्ष मे आयोजित किया गया। वार्ता में संयुक्त संघर्ष समिति के सयोंजक विनोद तरड ने पीईईओं गोमावाली के खिलाफ शिक्षक के साथ दुर्रव्यवहार करने का आरोप लगाया और पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी लेकिन बाद मे जब पीईईओं ने पोल खोलनी शुरू की तब अधिकारियों ने आम बैठक का रूप परिवर्तन कर एक बंद कमरे मे बैठक करनी शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार वार्ता में शिक्षकों की और से जारी 112 दिन के धरने की अगुवाई कर रहे संयुक्त शिक्षक संघर्ष समिति के संयोजक ने शिक्षक के साथ हुए घटनाक्रम की जानकारी दी और शिक्षक पर दुर्रव्यवहार करने का आरोप पीईईओं पर लगाया। बाद मे जब पीईईओं सीमा वर्मा की और से घटनाक्रम की जानकारी दी गई तो मामले की तस्वीर ही बदल गई। पीईईओं वर्मा ने बताया कि उक्त शिक्षक को दूसरे स्कूल मे शिक्षक के छुट्टी जाने पर वहां संभलने के लिए बोला गया था।

जिसका कारण वहां एक ही शिक्षक था, जिसके बाद शिक्षक ने पहले टाल मटोल किया बाद मे वहां नहीं गया जिसके बाद उक्त शिक्षक को कारण बताओं नोटिस जारी किया इसके बाद मैडम ने जो स्थिति से अवगत करवाया उसके बाद अधिकारी बंद कमरे मे बैठक करने को मजबुर हो गये, मैडम ने बताया कि पीईईओं होने के नाते मुझे स्कूलो की जांच करनी पडती है जिसमे अगर स्कूल बंद पाया जाता है तो कार्यवाही करो तो परेशानी।

इसके अलावा उन्होने बताया कि एक अध्यापक जैसलमेर मे बैठा है जिसके साईन यहां उपस्थिती रजिस्टर मे हो रहे है ये कैसे हो रहे है, अगर ऐसी वयवस्था में मुझे पीईईओं को जाचं करना पडे तो मेरी और से सही स्थिती से विभाग को अवगत करवाया जाएगा, लेकिन शिक्षक चाहते है कि जांच हो ही नां और जैसे पहले चल रहा था वैसे चलता रहें। इसीं कारण शिक्षको की और से नाजायज दबाव बनाया जा रहा है। वर्मा ने बताया कि मेरे और से ये कदम चार महीने पहले उठा लिया होता तो आज ये स्थिती नहीं होती। पाईईओं सीमा वर्मा ने कहा कि मैने किसी संगठन का सहारा नहीं लिया क्योकि मै सच्चाई के साथ हूं और मे आज भी दावा करती हो अगर मामले की जांच हो तो कई लोगो की नौकरी पर आंच आ जाएगी।

उसके बाद बंद कमरे मे बैंठक का दौर शुरू हुआ करीबन 45 मिनट अंदर कमरे मे बैठक करने के बाद शिक्षक संघ के एक सदस्य ने जिला शिक्षा अधिकारी के निदेशानूसार धरना समाप्त करने की घोषणा की जिसका सभी शिक्षकों ने स्वागत किया और सभी के मिलजूल कर कार्य करने की बात कही और शिक्षक सत्यनारायण पर 11 सीसी के नोटिस मे भी उचित जबाव लेते हुए ड्रोप कर देने का आश्वासन दिया।

Published on:
23 Nov 2017 08:25 am
Also Read
View All