सुकमा

CG Naxal Encounter: बीजापुर-सुकमा बार्डर पर नक्सली मुठभेड़, 3 जवान शहीद, 14 घायल

CG Naxal Encounter: बताया जा रहा है कि कोबरा बटालियन और DRG के जवानों पर नक्सलियों ने हमला किया है। मुठभेड़ में 14 जवान के घायल होने की सूचना है...
less than 1 minute read
Jan 30, 2024
cg_naxal_encounter_news_.jpg

छत्तीसगढ़ के बीजापुर-सुकमा बार्डर पर बड़ा नक्सली हमला हुआ है। दोपहर से जारी मुठभेड़ में 3 जवानों के शहीद होने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि कोबरा बटालियन और DRG के जवानों पर नक्सलियों ने हमला किया है। मुठभेड़ में 14 जवान के घायल होने की सूचना है।

इसी जगह में 23 जवान हुए थे शहीद
बस्तर आईजी ने पी सुंदरराज ने मुठभेड़ की जानकारी दी है। बताया कि टेकलगुड़ेम कैंप पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुआ है, उसी जगह पर 2021 में 23 जवान शहीद हो गए थे। वहीं आज फिर से नक्सलियों ने हमला किया है। बताया गया कि नक्सलियों ने पुलिस कैंप पर हमला किया है। गोलीबारी में 3 जवान शहीद हो गए हैं, 14 जवान घायल है। इनमें से एक गंभीर है। घायल जवानों को चॉपर से जगदलपुर रेफर किया गया है।

Published on:
30 Jan 2024 06:38 pm