
सूरजपुर. अनियंत्रित ट्रैक्टर के पलट जाने से जहां एक मजदूर की मौत हो गई है। वहीं चालक समेत 3 लोग आहत हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल दाखिल कराया गया है। घटना मंगलवार की सुबह ग्राम मनियारीडांड़ के पास हुई है।
सूरजपुर जिले के ग्राम उमेश्वरपुर निवासी हीरा सिंह के ट्रैक्टर को लेकर चालक विरेन्द्र कुमार गांव के समीप स्थित खेत में धान लेने जा रहा था। इसी दौरान मनियारीडांड़ मोड़ के समीप ट्रैक्टर का इंजन अनियंत्रित होकर पलट गया।
इससे उसमें सवार ग्राम पोड़ी के देव सिंह की इंजन के नीचे दब जाने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रैक्टर में बैठे श्यामपुर के भानु सिंह व रजन साय को चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चालक विरेन्द्र कुुमार ट्रैक्टर को तेज गति से चला रहा था और मोड़ के समीप उसने ट्रैक्टर पर से नियंत्रण खो दिया। इससे सड़क के किनारेे इंजन पलट गया।
इंजन पलटने के दौरान चालक विरेन्द्र ट्रैक्टर से कूद गया। हादसे में उसे भी मामूली चोटें आई हैं। ट्रैक्टर हीरा सिंह की बताई गई है। रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 279, 337, 304ए का मामला दर्ज किया है।