कांग्रेस दस साल बाद गुजरात में लोकसभा की एक भी सीट जीतने की ओर बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। गुजरात की गांधीनगर सीट से गृहमंत्री अमित शाह बड़ी जीत की ओर बढ़ रहे हैं।
गुजरात में दस साल में पहली बार कांग्रेस लोकसभा की एक सीट पर जीत की ओर बढ़ रही है, जबकि विधानसभा के उपचुनाव में उसे करारी शिकस्त का सामना करना पड़ रहा है। सभी पांच सीटों पर उसे बुरी हार का सामना करना पड़ रहा है। अगर कांग्रेस इन पांचों सीटों पर हार का सामना करती है तो विधानसभा के भीतर उसकी संख्या घटकर 13 रह जाएगी। विधानसभा की पांच जिन सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं, उन पर चार कांग्रेस और एक निर्दलीय विधायक काबिज थे।
गुजरात विधानसभा-2024 चुनाव में 25 लोकसभा सीटों के साथ-साथ विधानसभा की 5 सीटों पर भी उपचुनाव हुए हैं। इन पांच विधानसभा क्षेत्रों में पोरबंदर, वाघोडिया, मनावदर, खंभात और बीजापुर शामिल हैं। इन सीटों पर कांग्रेस के चार और एक निर्दलीय विधायक ने चुनाव लड़ा था। इन सभी पांचों सीटों पर मतगणना की प्रक्रिया आज हो रही है। कांग्रेस सभी सीटों पर पीछे चल रही है।
कांग्रेस दस साल बाद गुजरात में लोकसभा की एक भी सीट जीतने की ओर बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। पाटन लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार चंदनजी तालाजी ठाकोर आगे चल रहे हैं। जबकि 24 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। सूरत लोकसभा सीट भाजपा पहले ही निर्दलीय जीत चुकी है।
गुजरात की गांधीनगर सीट से गृहमंत्री अमित शाह बड़ी जीत की ओर बढ़ रहे हैं। अभी तक उनकी लीड दो लाख का आंकड़ा पार कर चुकी है। माना जा रहा है कि उनका यह आंकड़ा पांच लाख को पार करेगा। फिलहाल भाजपा अपने गढ़ गुजरात को एक बार फिर बरकरार रखने में सफल हुई है।