सूरत

जीएसटी रिटर्न नहीं फाइल करने वालों के रजिस्ट्रेशन रद्द करने का नोटिस

अब तक 500 से अधिक करदाताओं का रजिस्ट्रेशन रद्द किया
2 min read
Nov 01, 2018
file
जीएसटी रिटर्न नहीं फाइल करने वालों के रजिस्ट्रेशन रद्द करने का नोटिस


सूरत
स्टेट जीएसटी विभाग ने जीएसटी का रजिस्ट्रेशन करवाने के बावजूद रिटर्न नहीं फाइल करने वालों के खिलाफ मुहिम शुरू की है। अब तक जीएसटी विभाग ने ऐसे 500 से अधिक व्यापारियों के रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिए हैं।
जीएसटी विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जीएसटी लागू होने के बाद बड़ी संख्या में व्यापारियों ने रजिस्ट्रेशन ले लिए थे। अब इनमें से कई लोग जीएसटी का रिटर्न फाइल कर रहे हैं जबकि कई लोग इसका बेजा लाभ उठा रहे हैं। वह रिटर्न फाइल करते हैं लेकिन टैक्स नहीं चुका रहे। ऐसे हजारों व्यापारियों की सूची पिछले दिनों स्टेट जीएसटी के अधिकारियों को मिली थी। इसके आधार पर अब अधिकारियों ने कार्रवाई शुरू की है। पिछले दिनों अधिकारियों ने इस बारे में रजिस्ट्रेशन के बाद रिटर्न नहीं फाइल करने वालों और टैक्स नहीं चुकाने वालों को नोटिस भेजा था। अब उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। अब तक विभाग ने इस मामले में पांच सौ से अधिक करदाताओं का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया हैं।

पटाखा विक्रेता के यहां सीजीएसटी का छापा
सेन्ट्रल जीएसटी विभाग ने बुधवार को नवसारी बाजार के एक पटाखा विक्रेता के यहां छापा मारा। छापे में विभाग ने दुकान और गोडाउन में पड़े पटाखे और माल स्टोक के कागजात जब्त किए।
सूत्रों के अनुसार सेन्ट्रल जीएसटी विभाग की प्रिवेन्टीव टीम ने जीएसटी चोरी करने वालों पर कार्रवाई शुरू की है। पिछले दिनों विभाग ने हाइवे पर से टाइल्स, एल्युमिनियम और लोहे के भंगार के ट्रक पकडऩे के बाद बुधवार को नवसारी बाजार में एक पटाखा विक्रेता के यहां सर्च की कार्रवाई की। इसमें पटाखा विक्रेता के गोडाउन पर भी जांच की गई। अधिकाारियों ने दुकान और गोडाउन दोनों स्थानों पर के स्टोक और स्टोक पत्र में बताए गए स्टोक की जानकारी ली।
प्रारंभिक जांच में विभाग को यहां से बड़े पैमाने पर जीएसटी चोरी पकड़ाने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि दिवाली के दिनों में कई पटाखा विक्रेता दक्षिण भारत के राज्यों में से बिना जीएसटी भरे माल मंगा रहे हैं। जीएसटी विभाग ऐसे व्यापारियों की वॉच में हैं। संभवत: आगामी दिनों में अन्य पटाखा विक्रेताओं पर भी कार्रवाई हो सकती है।

Updated on:
01 Nov 2018 09:14 pm
Published on:
01 Nov 2018 09:14 pm