मिठाई

अब जब मन करे घर में ही बना कर खाएं बादामी पेठे के लड्डू

मीठा खाने के लिए अब किसी बहाने की जरूरत नहीं है, जब दिल चाहे घर में ही तरह तरह की मिठाईयां बना कर खा सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 29 Aug 2018, 11:09 AM IST
badami pethe ke laddu
badami pethe ke laddu

मीठा खाने के लिए अब किसी बहाने की जरूरत नहीं है, जब दिल चाहे घर में ही तरह तरह की मिठाईयां बना कर खा सकते हैं। किसी की जिंदगी में मिठास घोलने, मीठा खाने व बनाने के लिए किसी अच्छे वक्त का इंतजार नहीं करना चाहिए। इसकी शुरुआत कभी भी की जा सकती है। यहां पढ़ें कुछ टेस्टी रेसिपी -

बादामी पेठे के लडडू

सामग्री

अगूंरी पेठा - 250 ग्राम
नारियल का चूरा- डेढ़ सौ ग्राम
कटे सूखे मेवे- आधा कप
बादाम - बीच से दो भागों में कटा हुआ

विधि -

सबसे पहले अगूंरी पेठे को कस लें फिर उसमें नारियल का चूरा, सूखे कटे मेवे मिलाएं और लडडू बना लें। लड्डू पर बादाम का एक टुकडा लगा दें।

खजूरी लडडू

सामग्री -

खजूर
बीज निकला हुआ - एक कप
हल्का भूना हुआ मावा-एक कप
कटे हुए स्ूाखे मेवे - आधा
नारियल का बुरादा- एक चौथाई टीस्पून
चीनी या बूरा- आधा कप
पोस्तदाना या खसखस - एक चम्मच भुना हुआ
घी -आवश्यकतानुसार

विधि -

सबसे पहले खजूर को अच्छी तरह मिला लें। फिर एक पेन में जरा सा घी डालकर मंदी आंच पर भूनें और निकाल लें । अब खजूर में मावा, सूखे मेवे चीनी और थोड़ा पोस्तदाना व नारियल हल्का भूनकर एक साथ मिलाएं। अब हाथ में चिकनाई लगाकर मीडियम आकार के लडडू बनाएं और पोस्तदाने में लपेटकर सर्व करें।

मोहन थाल

सामग्री -

बेसन- 2 कप
दूध- आवश्यकतानुसार
घी
सूूखे मेवे कटे हुए- आवश्कतानुसार
इलायची पाउडर- आधा टीस्पून
चीनी की चाशनी- लगभग सवा दो कप

विधि -

भारी तले वाले पैन मेंं घी गर्म करें। बेसन को दूध में घोल कर इस घी में डालकर पका लें जब तक जब तक कि बेसन किनारे न छोडऩे लगे। इसके बाद इसमें चाशनी डालकर चलाएं। थोड़े सूखे मेवे, इलायची पाउडर डालें। एक थाली में घी चुपडक़र इस मिश्रण को इस परअच्छी तरह फैला दें। इस पर बचे हुए मेवे डालकर हल्के हाथ से दबाते जाएं। मिश्रण पूरी तरह से ठंडा होने पर चाकू से बर्फी के आकार में काट लें। लो तैयार हो गया आपका मोहनथाल।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।