मिठाई

बिना अंडे के ऐसे बनाएं बादाम कुकीज

कुकीज बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको पसंद होती हैं। इन्हें बे्रकफास्ट में एंजॉय किया जा सकता है या फिर मेहमानों के सामने परोसा जा सकता है।

2 min read
Jun 01, 2018
almond cookies

कुकीज बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको पसंद होती हैं। इन्हें बे्रकफास्ट में एंजॉय किया जा सकता है या फिर मेहमानों के सामने परोसा जा सकता है। अगर आप अंडा नहीं खाते हैं तो आप एगलेस कुकीज भी बना सकते हैं। यहां पढ़ें एगलेस बादाम कुकीज की रेसिपी -

सामग्री -

ये भी पढ़ें

घर में ही बना सकते हैं गुलाब का शरबत

मैदा - 200 ग्राम (2 कप)
बेकिंग पाउडर - 1 1/2 छोटी चम्मच
बादाम - 150 ग्राम (1 कप)
मक्खन - 200 ग्राम (1 कप)
पिसी चीनी - 200 ग्राम (1 कप)
दूध - 2 टेबल स्पून

विधि -

मैदा और बेकिंग पाउडर मिलाकर, किसी थाली में छान कर निकाल लीजिए। थोड़े से 20-25 बादाम साबुत बचा कर, सारे बादाम दरदरा पीस लीजिए। बचाए हुए बादाम आधा घंटे के लिए गुनगुने पानी में डाल कर रखिए, पानी से बादाम निकालिए और लम्बाई में 2 टुकड़े में काट लीजिए।

किसी बड़े बर्तन में मक्खन निकालिए, हल्का गरम करके पिघला लीजिए, चीनी मिलाइए और खूब फैट लीजिए।

मक्खन और चीनी के मिश्रण में मैदा डालिए, मिश्रण के एकसार होने तक मिलाते रहिए। अब इसमें पिसा हुआ बादाम और दूध डाल कर अच्छी तरह मिला कर, आटा जैसा गूथ लीजिए।

ट्रे को घी लगाकर चिकना कीजिए। मिश्रण से थोड़ा थोड़ा मिश्रण निकालिए, हाथों से गोल कीजिए, एक हाथ पर रखकर, गोले को दूसरे हाथ से दबाइए, कुकीज के बीच में आधा कटा हुआ बादाम रखिए और दबा कर लगा दीजिए।

तैयार कुकीज को ट्रे में लगाकर रखिए। कुकीज को ट्रे में लगाते समय ध्यान रखिए कि एक कुकीज से दूसरी कुकीज थोड़ी दूरी पर हो, बेक होने पर कुकीज फूल कर अपना आकार बड़ाएंगी, जितनी कुकीज इस ट्रे में आ जाए उतनी कुकीज बनाकर ट्रे में लगा लीजिए।

ओवन को 180 डि. से. पर पहले से ही गरम कीजिए। कुकीज लगी हुई ट्रे ओवन में लगाइए और ओवन को 15 मिनिट के लिए सैट कर दीजिए। समय समाप्त होने के बाद कुकीज निकाल कर चैक कीजिए अगर किनारे से कुकीज हल्की ब्राउन हो गई है, तब कुकीज बेक हो गई है अगर नहीं तो ओवन को 5 मिनिट के लिए और सैट कीजिए। कुकीज बेक हो गई हैं। बादाम की कुकीज ओवन से निकालिए, ठंडा होने के बाद ट्रे से कुकीज निकाल निकाल कर डलिया में रखिए। इसी तरह बची हुई सारी कुकीज तैयार करके, कुकीज को बेक कर लीजिए।

बादाम कुकीज तैयार है, ताजा ताजा स्वादिष्ट बादाम कुकीज आपके हाथों से बनी अपने बच्चों को दीजिए और आप खाइए, बची हुई बादाम कुकीज एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिए और जब भी आपका मन हो कन्टेनर से कुकीज निकालिए और खाइए।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।

ये भी पढ़ें

आपके पाचन को दुरुस्त करेगा यह शरबत, जरूर पीएं
Also Read
View All