मिठाई

मैंगो लस्सी देगी गर्मी से राहत

गर्मी में अक्सर कुछ ठंडा ठंडा पीने का मन करता है। ऐसे में आप हैल्दी मैंगो लस्सी का आनंद ले सकते हैं।

2 min read
Jun 04, 2018
mango lassi

गर्मी में अक्सर कुछ ठंडा ठंडा पीने का मन करता है। ऐसे में आप हैल्दी मैंगो लस्सी का आनंद ले सकते हैं। यह बहुत ही स्वादिष्ट बनती है और झटपट तैयार हो जाती है। दही की वजह से यह ठंडक भी देती है। आप चाहें तो इसे मेहमानों के सामने भी परोस सकते हैं। यहां पढ़ें मैंगो लस्सी की रेसिपी -

सामग्री -

ये भी पढ़ें

गर्मियों में खाएं ठंडी ठंडी आम की खीर

आम- 1
ताजा दही- 1 कप
पिस्ते- 2 (पतले कटे हुए)
चीनी- 4 छोटी चम्मच

विधि -

आम की लस्सी बनाने के लिए सबसे पहले आम को छीलकर इसका पल्प निकाल लीजिए और गुठली हटा दीजिए। इसके बाद, आम के पल्प को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए।

मिक्सर जार में आम के टुकड़े, चीनी और दही डाल दीजिए और अच्छे से ब्लेन्ड कर लीजिए। इसके बाद, इसमें 1 कप बर्फ के टुकड़े डाल दीजिए और फिर से एक बार अच्छी तरह सेे ब्लेन्ड कर लीजिए।

आम की ठंडी-ठंडी लस्सी तैयार हैं। इसे सर्व करने के लिए गिलासों में डाल दीजिए। लस्सी को कटे हुए पिस्तों से गार्निश कर दीजिए।

ठंडी-ठंडी आम की लस्सी तैयार है। जब भी आपका बहुत ही अच्छा कुछ ठंडा पीने का मन हो, तब यह लस्सी फटाफट से बनाइए और मजे से पी जाइए।

सुझाव

आम की लस्सी के लिए सफेदा आम लें। यह ना मिले तो ऎसी किस्म का आम लें, जिसमें रेशे ना हो या कम हो। चीनी आप अपने स्वादानुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं। चीनी की जगह शहद, ब्राउन शुगर या खांड़ भी ले सकते हैं। लस्सी में बर्फ के टुकड़ों की जगह ठंडा पानी भी डाल सकते हैं। गार्निशिंग के लिए इलाइची पाउडर, केसर के धागे या वनीला आइसक्रीम ले सकते हैं।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।

ये भी पढ़ें

गर्मियों में लें आम की लौंजी का स्वाद
Also Read
View All