मिठाई

श्रावण स्पेशल : इस सीजन में खाएं मीठा फराली पैनकेक

श्रावण मास में खाने पीने का अलग ही मजा होता है। इस मौसम में कुछ न कुछ टेस्टी व्यंजन खाने की इच्छा होती रहती है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Aug 2018, 3:29 PM IST
meetha farali pancake
meetha farali pancake

श्रावण मास में खाने पीने का अलग ही मजा होता है। इस मौसम में कुछ न कुछ टेस्टी व्यंजन खाने की इच्छा होती रहती है। ऐसे में आप मीठा फराली पैनकेक खाया जा सकता है। यह बहुत ही स्वादिष्ट बनते हैं और झटपट तैयार भी हो जाते हैं। यहां पढ़ें मीठा फराली पैनकेक की रेसिपी -

सामग्री -

१ कप सामा
१/२ कप कुट्टू
१ कप कसा हुआ नारीयल
१/२ कप कसा गुड़
१/२ कप मसले केले
एक चुटकी सेंधा नमक
१/४ टी-स्पून इलायची पाउडर
घी पकाने के लिए

परोसने के लिए
मिठा दही

विधि -

सामा और कुट्टू को साफ और धोकर उपयुक्त पानी में १ घंटे के लिये भीगो दें । पानी से छानकर एक तरफ रख दें । सामा और कुट्टू को अलग-अलग २ टेबल-स्पून पानी के साथ मिक्सर में पीसकर मुलायम बना लें। सामा का पेस्ट, कुट्टू का पेस्ट, नारीयल, गुढ़, केला, सेंधा नमक और इलायची पाउडर को एक बाउल में अच्छि तरह से मिला लें।

एक नॉन-स्टिक तवा गरम करें, चम्मच भर घोल डालकर ७५ mm (३इंच) व्यास के गोल आकार में फैलाएं। थोड़े से घी का प्रयोग कर, दोने तरफ से सुनहरा होने तक पकाऐं । बचे हुए घोल का प्रयोग कर १४ और पॅनकेक बनाएं । मीठे दही के साथ गरमा गरम परोसें।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।