30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तीज पर बनाएं टेस्टी रबड़ी मालपुए

राजस्थान और उत्तर भारत के कई राज्यों में तीज का त्योहार बड़ी ही धूम धाम से मनाया जाता है। इस अवसर पर खासतौर से मालपूए और घेवर बनाए जाते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 13 Aug 2018, 2:23 PM IST

malpua recipe

malpua recipe

राजस्थान और उत्तर भारत के कई राज्यों में तीज का त्योहार बड़ी ही धूम धाम से मनाया जाता है। इस अवसर पर खासतौर से मालपूए और घेवर बनाए जाते हैं। आप भी तीज के अवसर पर घर में मालपुए बना सकते हैं। इन्हें बनाना बहुत ही आसान है और इस मौसम में यह बहुत ही स्वादिष्ट भी लगते हैं। यहां पढ़ें मालपुए बनाने की रेसिपी -

सामग्री -

गेहूं का आटा -1 कप (125 ग्राम)
दूध - 1/4 कप (50 ग्राम)
चीनी — 1/4 कप ( 40-50 ग्राम)
देशी घी - तलने के लिए

विधि -

चीनी को किसी प्याले में डाल लीजिए और दूध डालकर चीनी घुलने तक घोलिए। दूध और चीनी के घोल में आटे को डालिए और गुठलियां खतम होने तक घोल लीजिए, अब इतना पानी डालिए कि घोल पकोड़े के घोल के जैसा गाढ़ा हो जाए। घोल को अच्छी तरह 4-5 मिनिट तक मिक्स करते हुए फैट लीजिए, घोल को एकदम चिकना होने तक फैटिए।

चौड़े तले की कढ़ाई जो कम गहरी हो, घी डाल कर गरम कीजिए। अब चमचे में घोल भर कर कढ़ाई में गोल गोल फैला कर डालिए। धीमी और मीडियम आग पर माल पुए सेकिए। हल्के गुलाबी होने पर मालपूआ निकाल कर प्लेट मे रखिए। कढाई के साइज के हिसाब से एक बार में एक मालपूआ ही सेका जा सकता है। इतने घोल में करीब 8-10 माल पुये बन जाएंगे। सारे मालपूए इसी तरह तैयार कर लीजिए।

मालपुए तैयार है। इन्हैं गरमा गरम या ठंडे कैसे भी खीर या हरी धनिए की चटनी, टमाटर की चटनी या खट्टा नीबू के अचार के साथ परोसिये और खाइए।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।