30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर में बनाएं स्ट्रॉबेरी कुल्फी

अगर आप बच्चों को केवल क्वालिटी फूड ही देने में विश्वास रखती हैं तो आप उनके लिए कुल्फी घर में ही बना सकती हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 10 Aug 2018, 4:39 PM IST

strawberry kulfi

strawberry kulfi

गर्मियां बिना आईसक्रीम के नहीं बिताई जा सकती। हालांकि अगर आप बच्चों को केवल क्वालिटी फूड ही देने में विश्वास रखती हैं तो आप उनके लिए कुल्फी घर में ही बना सकती हैं। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं स्ट्रॉबेरी कुल्फी बनाने की रेसिपी -

सामग्री -

स्ट्रॉबेरी - 22 (300 ग्राम)
चीनी - ½ कप (100 ग्राम)
इलायची पाउडर - ½ छोटी चम्मच
फुल क्रीम दूध - 1 लीटर
काजू - 15 से 16 (दरदरे कुटे हुए)

विधि -

स्ट्रॉबेरी कुल्फी बनाने के लिए स्ट्रॉबेरी को अच्छे से धोकर पानी सूखने तक सुखा लीजिए। फिर, कुछ स्ट्रॉबेरी को बारीक काट लीजिए। बाकी को 4 भाग में मोटा-मोटा काटकर मिक्सर जार में डालकर बारीक पीस लीजिए।

कढ़ाही में दूध डाल दीजिए और दूध को आधा रहने तक गाढ़ा कर लीजिए। दूध में उबाल आने पर इसे प्रत्येक २ मिनिट में चमचे से कढ़ाही के तले तक ले जाते हुए चलाते रहिए ताकि दूध कढ़ाही के तले पर ना लगे। साथ ही कढाही के किनारे से भी दूध हटाते रहें।

जब दूध आधा रह जाए, तब इसमें चीनी और इलायची पाउडर डालकर चीनी के घुलने तक पका लीजिए। इसके बाद, कढ़ाही को गैस से उतारकर जाली स्टेन्ड पर रख दीजिए।

ठंडा होने पर दूध में कटे हुए स्ट्रॉबेरी और स्ट्रॉबेरी पल्प डालकर मिला दीजिए। साथ ही दरदरे पिसे काजू भी डालकर दीजिए जिससे कि कुल्फी में नटी टेस्ट आ जाए। सारी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लीजिए। कुल्फी के लिए मिश्रण तैयार है।

इसे किसी भी कन्टेनर या सांचे में भरकर बंद करके फ्रीजर में ७ से ८ घंटे के लिए रख दीजिए। कुल्फी के जम जाने पर इसे टुकड़ों में काट लीजिए। इस स्वादिष्ट ठंडी ठंडी कुल्फी को सर्व कीजिए।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।